महिला सुरक्षा में बेंगलुरु-चेन्नई देश के सबसे बेहतर शहर:125 शहरों को महिलाओं की भागीदारी, सुरक्षा-करियर ग्रोथ के रिपोर्ट

महिला सुरक्षा में बेंगलुरु-चेन्नई देश के सबसे बेहतर शहर:125 शहरों को महिलाओं की भागीदारी, सुरक्षा-करियर ग्रोथ के रिपोर्ट

महिलाओं की सुरक्षा के मामले में बेंगलुरु और चेन्नई देश के सबसे बेहतर शहर बने हुए हैं। वर्क प्लेस कल्चर कंसल्टिंग फर्म अवतार ग्रुप की रिपोर्ट ‘टॉप सिटीज फॉर वीमेन इन इंडिया (TCWI) के चौथे संस्करण में यह जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट में 125 शहरों को महिलाओं की भागीदारी, सुरक्षा और करियर ग्रोथ के आधार पर रैंक किया गया है। बेंगलुरु ने 53.29 स्कोर के साथ पहला स्थान पाया है। 2022 से अब तक की पिछली रिपोर्ट्स से तुलना की गई है। शहरों की रैंकिंग सिटी इन्क्लूजन स्कोर (CIS) के आधार पर की गई है, जो अवतार के रिसर्च और सरकारी आंकड़ों से निकाला गया है। TCWI रिपोर्ट एक लॉन्गिट्यूडिनल इन्क्लूजन इंडेक्स पेश करती है, जो यह आकलन करता है कि भारतीय शहर किस हद तक महिलाओं की भागीदारी, सुरक्षा और करियर ग्रोथ/कंटिन्यूटी को सक्षम बनाते हैं। साथ ही यह रिपोर्ट रोल मॉडल शहरों और उभरती हुई बेहतरीन प्रैक्टिस की पहचान करती है। संगठनों, नीति-निर्माताओं और शहरी हिस्सेदारों के लिए स्ट्रक्चरल फ्रेमवर्क भी प्रदान करती है। देश के टॉप शहर, जहां महिलाएं सुरक्षित CIS दो प्रमुख पैमानों पर आधारित है: रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्ष साउथ इंडिया के शहर ज्यादा आगे ……………………. महिला सुरक्षा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… मुंबई और कोहिमा देश में महिलाओं के लिए सबसे सेफ: पटना और दिल्ली में सबसे कम सुरक्षित, NARI की सालाना रिपोर्ट नेशनल एनुअल रिपोर्ट एंड इंडेक्स ऑन वुमेंस सेफ्टी (NARI) की 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक कोहिमा, विशाखापट्टनम, भुवनेश्वर, आइजोल, गंगटोक, ईटानगर और मुंबई देश में महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर हैं। वहीं, पटना, जयपुर, फरीदाबाद, दिल्ली, कोलकाता, श्रीनगर और रांची महिलाओं के लिए सबसे कम सुरक्षित शहर हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *