BJP offer Manoj Tiwary: TMC नेता मनोज तिवारी ने कहा कि उन्हें BJP से ऑफर मिला है, लेकिन उन्होंने अभी अपने राजनीतिक भविष्य पर कोई फैसला नहीं लिया है…
Bengal Election: बंगाल विधासनभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। टीएमसी और बीजेपी ने अपने-अपने प्रत्याशियों का ऐलान भी कर दिया है। इसके साथ ही नेताओं का एक दल से दूसरे दल में जाने का भी सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी बीच टीएमसी की लिस्ट में पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी का नाम शामिल नहीं है। इसको लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जाने लगी। दरअसल, ममता बनर्जी ने अपने 74 विधायकों का टिकट काट दिया।
क्या बीजेपी में शामिल होंगे मनोज तिवारी
टिकट नहीं मिलने के बाद पूर्व क्रिकेटर और राज्य मंत्री मनोज तिवारी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें BJP से ऑफर मिला है, लेकिन उन्होंने अभी अपने राजनीतिक भविष्य पर कोई फैसला नहीं लिया है, और कहा कि यह तो समय ही बताएगा।
नोट- खबर अपडेट की जा रही है।


