Benefits of Face Pack: Winter में रूखी त्वचा से हैं परेशान, ये Natural Face Pack देगा Instant Glow

Benefits of Face Pack: Winter में रूखी त्वचा से हैं परेशान, ये Natural Face Pack देगा Instant Glow
सर्दियों के मौसम में स्किन का रूखापन बढ़ जाता है और ठंडी हवाएं स्किन को बेजान बना देती हैं। कई बार ड्राईनेस इतनी ज्यादा होने लगती है कि कई बार दिन में दो बार कोल्ड क्रीम अप्लाई करनी पड़ती है। फेस की रौनक कहीं खो जाती है। इससे चेहरा रूखा और बेजान दिखने लगता है। इस मौसम में थोड़ी सी केयर फेस की रौनक को वापस ला सकती है। इसके लिए घर में फेस पैक तैयार करके लगा सकती हैं। वहीं सप्ताह में दो बार यह फेस पैक लगाने से आपका चेहरा चांद जैसा खिला-खिला नजर आएगा। क्योंकि यह पूरी तरह से नेचुरल फेस पैक है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं।

केले और मलाई का फेस पैक

फेस की खोई रौनक वापस पाने के लिए आप केले और मलाई का फेस पैक सबसे अच्छा ऑप्शन है। स्किन के लिए मलाई फायदेमंद होती है। जिन लोगों की त्वचा ड्राई होती है, उनको नियमित रूप से फेस पर मलाई लगानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Office की जल्दी में चाहिए Glamorous Look? Eye Makeup का यह 90 सेकंड वाला Hack ट्राय करें

केला में विटामिन ए, बी और ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह सभी पोषक तत्व स्किन को पोषण देने का काम करते हैं। केले के फेस पैक को चेहरे पर लगाने से झुर्रियां जल्दी नहीं आती हैं।

ऐसे बनाएं फेस पैक

आधा पका केला
आधा चम्मच शहद
एक चम्मच मलाई

ऐसे बनाएं फेसपैक

सबसे पहले आधा पका केला लें। इसको चम्मच से अच्छे से मैश कर लें। फिर मलाई और शहद डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इसको तब तक मिलाना है, जब तक यह क्रीमी न दिखने लगे। इसको फेस पर अप्लाई करें और 15 मिनट तक सूखने लगे। फिर फेस को गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद लाइट मॉइस्चराइजर अप्लाई करें।

जानिए कब लगाएं 

सप्ताह में दो बार यह फेस पैक लगाया जा सकता है। इसके लिए रात को सोने से पहले फेस को अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद फेस पैक लगाएं। बेहतर रिजल्ट पाने के लिए सोने से पहले लगाना बेहतर है।

बेसन-हल्दी फेस पैक

बेसन – 2 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
दही या गुलाबजल – 1 चम्मच
शहद – 1 चम्मच

ऐसे बनाएं फेस पैक

इस फेस पैक को बनाने के लिए बेसन और हल्दी पाउडर को मिला लें। फिर इसमें दही या गुलाब जल मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें। आप चाहें तो इसमें शहद मिला सकते हैं। फिर इस मिश्रण को फेस पर 15-20 मिनट के लिए अप्लाई करें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। आप सप्ताह में दो बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *