बेलागंज पुलिस ने चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद किया:सिंघौल गांव से चोरी हुआ वाहन कोच थाना क्षेत्र से मिला

बेलागंज पुलिस ने चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद किया:सिंघौल गांव से चोरी हुआ वाहन कोच थाना क्षेत्र से मिला

गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघौल गांव से चोरी हुए एक ट्रैक्टर के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बेलागंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी हुए ट्रैक्टर और ट्रॉली को कोच थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने शनिवार रात करीब 9:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कोच थाना क्षेत्र में संदिग्ध स्थिति में खड़े ट्रैक्टर और ट्रॉली को बरामद किया गया। जांच में पुष्टि हुई कि यह वही वाहन है, जो सिंघौल गांव से चोरी हुआ था। बताया गया कि इस मामले में बेलागंज थाना में कांड संख्या 80/26 दर्ज है। ट्रैक्टर मालिक अरविंद कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। फिलहाल, पुलिस इस मामले में संलिप्त अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है। गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघौल गांव से चोरी हुए एक ट्रैक्टर के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बेलागंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी हुए ट्रैक्टर और ट्रॉली को कोच थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने शनिवार रात करीब 9:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कोच थाना क्षेत्र में संदिग्ध स्थिति में खड़े ट्रैक्टर और ट्रॉली को बरामद किया गया। जांच में पुष्टि हुई कि यह वही वाहन है, जो सिंघौल गांव से चोरी हुआ था। बताया गया कि इस मामले में बेलागंज थाना में कांड संख्या 80/26 दर्ज है। ट्रैक्टर मालिक अरविंद कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। फिलहाल, पुलिस इस मामले में संलिप्त अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *