Mysterious forts of UP : उत्तर प्रदेश केवल आस्था और संस्कृति के लिए नहीं जाना जाता है , बल्कि अपने पुराने किलों और इतिहास के लिए भी प्रचलित है। यहाँ पर कई ऐसे किले हैं, जिनके बारे में लोगों ने सुने हैं, लेकिन उनके बारे में ज्यादा जानते नहीं है। इन किलों पर अलग-अलग समय में कई राजा और शासक राज कर चुके हैं ,चलिए आप को इन किलों के बारे बताते हैं।
चुनार किला
चुनार का किला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में है, जो गंगा नदी के किनारे कैमूर की सुन्दर पहाड़ियों पर एक ऐतिहासिक और रहस्यमयी किला स्थित है। जिसे विक्रमादित्य ने बनवाया था और यह ‘चंद्रकांता’ उपन्यास से जुड़ा है, जिसमें 52 खंभों की छतरी, सूर्य घड़ी और गुप्त सुरंगें हैं, जो इसे ऐतिहासिक और किले में खजाने में भूतों-प्रेतों की किस्से प्रचलित हैं काफी रोमांचक बनाती हैं, यह किला बलुआ पत्थर से बना है और यह किला शेरशाह सूरी, मुगलों और अंग्रेजों के अधीन भी रहा है।
रामनगर किला
रामनगर का किला वाराणसी के रामनगर में है, जो गंगा नदी के पूर्वी तट पर तुलसी घाट के सामने ही स्थित है। यह रामनगर दुर्ग के नाम से जाना जाता है। इसको काशी नरेश बलवन्त सिंह ने बनवाया था। यह मक्खन के रंग के चुनार और बलुआ पत्थर से बनाया गया है। अभी के समय में यह किला अच्छी हालत में नहीं है। यह दुर्ग और बनारस के इतिहास का खजाना भी है। यहां पर राजाओं का एक संग्रहालय भी है।
विजयगढ़ किला
विजयगढ़ किला उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में है। धंधरौल बांध के पास चतरा ब्लॉक के मऊ कलां गांव में रॉबर्ट्सगंज से 30 किमी दूर स्थित यह किला है। विजयगढ़ किले पर नारायण राजवंश के काशी नरेश का शासक था। 17वीं शताब्दी में वाराणसी के काशी नरेश महाराजा बलवंत सिंह ने किले पर आक्रमण किया और मुगलों के चंदेल सुरक्षाकर्मियों से इसे छीन लिया। इसमें लगभग 350 गाँव थे। विजयगढ़ किले में प्राचीन मंदिर और समुद्रगुप्त के सामंत विष्णुवर्धन के शिलालेखों वाले लाल पत्थर के स्तंभ भी हैं । यह किला शिलालेखों, गुफा चित्रों, कई मूर्तियों और बारहमासी तालाबों के लिए भी प्रसिद्ध है।
देवगढ़ किला
देवगढ़ किला भारत में कई जगहों पर है, लेकिन मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और राजस्थान के सीकर जिले में स्थित ऐतिहासिक किलों के लिए जाना जाता है, जो पहाड़ी पर बने हैं और अपनी शानदार वास्तुकला, घने जंगलों और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध हैं, जिनमें गोंड और जाट शासकों की विरासत झलकती है, खासकर छिंदवाड़ा का किला गोंड राजाओं और सीकर का किला जाट राजा देवी सिंह से जुड़ा है।
देवगढ़ किला उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में है, जो बेतवा नदी के किनारे स्थित एक ऐतिहासिक स्थल है और यहां गुप्तकालीन मंदिरों व जैन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध माना जाता है, इस जगह पर गुप्त, गुर्जर प्रतिहार, गोंड, मुगल, बुंदल और मराठों के वंश के कई ऐतिहासिक स्मारक भी है । दशावतार मंदिर और किले के अंदर 31 जैन मंदिर हैं। इस मंदिर की वास्तुकला काफी खूबसूरत है। यहां मंदिर की दीवारों पर प्रसिद्ध महाकाव्य महाभारत और रामायण के चित्र भी बना हुआ है। पहले इस मंदिर को उत्तर भारत के पंचयत्न मंदिर के नाम से जाना जाता था।


