T20 World Cup Final से पहले Falguni Pathak की उड़ी नींद, बोलीं- ‘दो रातों से सोई नहीं हूं’, परफॉर्म के लिए उत्साहित हैं सुखबीर सिंह

T20 World Cup Final से पहले Falguni Pathak की उड़ी नींद, बोलीं- ‘दो रातों से सोई नहीं हूं’,  परफॉर्म के लिए उत्साहित हैं सुखबीर सिंह
आज यानी 8 मार्च, रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला होने वाला है। मुकाबले से पहले क्लोजिंग सेरेमनी में सिंगर फाल्गुनी पाठक परफॉर्म करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है। सिंगर फाल्गुनी पाठक ढेर सारे फैंस के सामने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में परफॉर्म करेंगी। इस बीच, सिंगर ने परफॉर्म करने को लेकर अपने उत्साह के बारे में खुलकर बात रखी।
दो रातों से नहीं सोई
एएनआई से बातचीत के दौरान सिंगर फाल्गुनी पाठक ने कहा, ‘मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं दो रातों से सोई नहीं हूं। दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप के लिए इतने दर्शकों के सामने परफॉर्म करने का यह मेरा पहला अनुभव होगा। मैं बहुत, बहुत उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि सब ठीक रहेगा।’
उन्होंने आगे कहा कि, ‘मेरे रोंगटे खड़े हो रहे हैं। कल दुनिया भर से फैंस होंगे। मैं भी उनमें से एक हूं। मैं कल के मैच का मजा लूंगी। मुझे यकीन है, भगवान ने चाहा तो भारत यानी हम जीतेंगे।’
सुखबीर सिंह भी काफी उत्सहित है
इसी के साथ ही सिंगर सुखबीर सिंह भी आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे। इससे पहले उन्होंने कहा ‘मैं बहुत उत्साहित हूं क्योंकि मैंने कभी क्रिकेट दर्शकों के लिए परफॉर्म नहीं किया है। यह परफॉर्मेंस मेरे लिए बहुत खास होगी।’
आज होगा कड़ा मुकाबला 
आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच आइसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला होने जा रहा है। गौरतलब है कि मकसद तीन टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनकर इतिहास बनाना होगा। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड भारत की मजबूत बैटिंग लाइन-अप को रोकने की कोशिश करेगा। दोनों टीमें अपने पिछले मैचों में शानदार के बाद फाइनल में पहुंची है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *