Saqlain Mushtaq on IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की महाभिड़ंत रविवार 15 फरवरी को होगी। पाकिस्तान ने अपने शुरुआती दो मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में जीते थे, अब ये महामुकाबला आर प्रेमदासा में खेला जाएगा। लेकिन, पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने इस मैच से पहले आईसीसी और और बीसीसीआई पर गंभीर आरोप लगाते हुए नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आईसीसी, भारतीय बोर्ड के दवाब आ सकता है और आर प्रेमदासा की पिच से छेड़छाड़ भी कर सकता है।
‘आईसीसी बदल सकता है पिच के हालात’
आईसीसी टूर्नामेंट के लिए अपनाए गए हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेल रहा है। नीदरलैंड्स और यूएसए के खिलाफ जीत के बाद पाकिस्तान सुपर-8 राउंड में जगह बनाने से सिर्फ एक जीत दूर है। सकलैन से पाकिस्तानी शो गेम ऑन है में सवाल किया कि क्या उन्हें भारत के साथ मुकाबले के लिए कोलंबो में भी ऐसी ही पिच की उम्मीद है। इस पर उन्होंने यह कहकर नया विवाद खड़ा कर दिया कि आईसीसी, बीसीसीआई के प्रभाव के चलते पिच के हालात बदल सकता है, जिससे पाकिस्तान को अपनी प्लेइंग इलेवन पर फिर से सोचने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।
टीम सेलेक्शन पर भी हुई चर्चा
सकलैन ने कहा कि आजकल जिस तरह की टेक्नोलॉजी मौजूद है और आज के जमाने के ग्राउंड्समैन हैं, पिच बदल सकती है। आपको कभी पता नहीं चलता। हम जानते हैं कि आईसीसी किसके प्रभाव में काम करता है। इस शो में फिर चर्चा टीम सेलेक्शन पर आ गई, खासकर फहीम अशरफ के इस्तेमाल को लेकर, जो पाकिस्तान के इकलौते तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं।
पूर्व पेसर उमर गुल और पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज भी रहे मौजूद
पैनल के एक्सपर्ट्स में शामिल पूर्व पेसर उमर गुल और पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने सवाल उठाया कि फहीम ने पहले दो मैचों में एक भी ओवर क्यों नहीं फेंका? इस पर सकलैन ने कहा कि आपने उस्मान तारिक को एक मैच दिया, जिससे उन्हें भारत के खिलाफ कॉन्फिडेंस मिलेगा।
लेकिन, अगर आपको आगे दो फास्ट बॉलर और एक ऑलराउंडर की जरूरत है तो पूरा इक्वेशन बदल जाता है। जिमी नीशम को देखो, वह हमारे फहीम अशरफ जैसा है। कुछ दिन वह एक ओवर डालता है और कुछ दिन 20वां। पाकिस्तान के लिए 20वां ओवर कौन डालता है? तारिक? नवाज़? शादाब? अबरार? उन्होंने आखिरी बार कब किया है? फहीम ने किया है, चाहे अच्छा हो या बुरा।
सलमान आगा की कप्तानी पर भी उठाए सवाल
गुल और हफीज ने भी ऐसी ही चिंता जताई और सलमान आगा की कप्तानी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने सुझाव दिया कि भारत के खिलाफ हाईप्रेशर मैच से पहले कॉन्फिडेंस बनाने के लिए फहीम का इस्तेमाल नीदरलैंड्स और यूएसए के खिलाफ किया जाना चाहिए था।


