IND vs PAK, T20 World Cup 2026: सलमान आगा (Salman Ali Agha) टीम इंडिया के साथ या उनके खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं, लेकिन वह भारत के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।
India vs Pakistan, T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें कुछ ही देर में कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत द्वारा हाथ न मिलाने का जो फैसला लिया गया था, वह बेवकूफी भरा है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।
पोस्ट कर ट्रोल हुए मांजरेकर
संजय मांजरेकर क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब कमेंट्री करते हैं। वह लगातार अपने बेबाक बयान के लिए जाने जाते हैं। भारत-पाकिस्तान मैच से पहले उन्होंने ऐसा ही एक बयान दिया, जिससे कुछ फैंस आहत हो गए। कुछ फैंस ने उन्हें रिप्लाई करते हुए यह भी कहा है कि जिन क्रिकेटरों ने इंडियन आर्मी के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे, उनसे हाथ मिलाना कितना सही है।
आपको बता दें कि एशिया कप 2025 के दौरान भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों और उनके कप्तान से हाथ न मिलाने का फैसला किया था। यही नहीं, एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) से भी भारतीय खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया था, न ही फाइनल जीतने के बाद ट्रॉफी ली थी। इसके बाद काफी हंगामा हुआ था, लेकिन भारतीय खिलाड़ी अपने फैसले पर अड़े रहे।
अब भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जाना है और सलमान आगा (Salman Ali Agha) टीम इंडिया के साथ या उनके खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं, लेकिन वह भारत के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान संजय मांजरेकर के बयान ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “यह हाथ न मिलने का फैसला कितना बेवकूफी भरा है, जो भारत में शुरू किया गया है। यह हमारे जैसे देश के लिए ठीक नहीं है। या तो खेल की भावना के साथ ठीक से खेलो या बिल्कुल मत खेलो।”
Sports – Patrika | CMS


