बिहार: CM के हेलिकॉप्टर से पहले हेलीपैड पर ‘बैल’ की एंट्री, बेगूसराय में भागते दिखे पुलिस वाले

बिहार: CM के हेलिकॉप्टर से पहले हेलीपैड पर ‘बैल’ की एंट्री, बेगूसराय में भागते दिखे पुलिस वाले

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेगूसराय पहुंचने से पहले हेलीपैड पर एक बैल के घुस आने से अफरा-तफरी मच गई। हेलीपैड में घुसे बैल ने वहां तैनात पुलिसकर्मियों को दौड़ा दिया। बाद में आसपास मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मियों की मदद से बैल को वहां से बाहर खदेड़ा गया।
   
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के आखिरी दिन आज बेगूसराय आ रहे हैं। यहां से वे शेखपुरा भी जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री दोनों जिलों में करीब 630 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे दोपहर करीब 3 बजे पटना लौट आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *