फाइनल से पहले मिचेल सेंटनर की हुंकार, बोले- ‘बैड गाईज़’ बनकर तोड़ेंगे करोंड़ों दिल, पूरे स्‍टेडियम को कराएंगे चुप

फाइनल से पहले मिचेल सेंटनर की हुंकार, बोले- ‘बैड गाईज़’ बनकर तोड़ेंगे करोंड़ों दिल, पूरे स्‍टेडियम को कराएंगे चुप

Mitchell Santner pre-match press conference: टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के फाइनल से पहले प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान मिचेल सेंटनर हुंकार भरते हुए अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम की 1.3 लाख से ज्‍यादा की भीड़ को चुप कराने की बात कही है। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि हमें ‘बैड गाईज़’ बनकर करोंड़ों दिल तोड़ने में कोई परेशानी नहीं है। 

Mitchell Santner pre-match press conference: न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले से पहले हुंकार भरी है। उन्‍होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में माना कि अहमदाबाद में भारत के खिलाफ फाइनल में ब्लैक कैप्स अंडरडॉग है। हालांकि, उन्‍होंने यह भी कहा कि उनकी टीम ‘बैड गाईज़’ बनने और घरेलू दर्शकों को चुप कराने से पीछे नहीं हटेगी। ठीक वैसे ही जैसे ऑस्ट्रेलिया और पैट कमिंस ने 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में किया था। 2019 से कीवी टीम तीन बार आईसीसी व्हाइट-बॉल इवेंट्स के फाइनल में पहुंची है, लेकिन एक बार भी सफल नहीं हो सकी है।

फाइनल से पहले प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक रिपोर्टर ने सेंटनर को याद दिलाया कि कैसे ब्लैक कैप्स पिछले कुछ फाइनल में अपना काम करने में नाकाम रहे हैं। साथ ही पूछा कि क्या न्यूजीलैंड इतना बेरहम होगा कि वह ‘बैड गाईज़’ बनकर भारतीय भीड़ को चुप करा दे, वह भी ऐसी जगह पर जहां 1.3 लाख से ज्‍यादा लोग आ सकते हैं।

‘बैड गाईज़’ बनकर भारत की घरेलू जमीन पर पार्टी खराब करेंगे’

इस सवाल का जवाब देते हुए सेंटनर ने कहा कि उन्हें ट्रॉफी जीतने में कोई दिक्कत नहीं होगी और उनका मकसद ‘बैड गाईज़’ बनना और भारत की घरेलू जमीन पर पार्टी खराब करना होगा, जिससे उनसे टाइटल बचाने और घरेलू जमीन पर T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनने का मौका छिन जाएगा।

‘हम शायद फेवरेट नहीं’

सेंटनर ने कहा कि आप इस ग्रुप और पहले के ग्रुप्स को देखें, हम इन पर काफी कंसिस्टेंट हैं, क्योंकि हम सिचुएशन या अपोनेंट्स से ओवरड्राइम नहीं होने की कोशिश करते हैं। हम मैदान में उतरते हैं और अपना काम करते हैं। एक यूनिट के तौर पर इस बार भी कुछ अलग नहीं रहा है। फिर यह साफ तौर पर एक चैलेंज होगा, जहां हर कोई जानता है कि हम शायद फेवरेट नहीं हैं, लेकिन हमें कोई दिक्कत नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि हम जानते हैं कि अगर हम अपनी छोटी-छोटी चीजें अच्छी तरह से करते हैं और एक मजबूत टीम परफॉर्मेंस देते हैं, तो हम उम्मीद है कि ट्रॉफी उठाने के लिए काफी अच्छी पोजीशन में होंगे। मुझे एक बार ट्रॉफी उठाने के लिए करोड़ों दिल तोड़ने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

‘लक्ष्य अहमदाबाद में पूरी क्षमता वाली भीड़ को चुप कराना’

मीडिया से बात करते हुए सेंटनर ने यह भी कहा कि उनकी टीम का लक्ष्य अहमदाबाद में पूरी क्षमता वाली भीड़ को चुप कराना और कुछ अच्छी क्वालिटी का क्रिकेट खेलना होगा। टी20 क्रिकेट में बहुत सारे वेरिएबल होते हैं और यह कभी-कभी अस्थिर हो सकता है, जैसा कि हमने पूरे वर्ल्ड कप में देखा है। बहुत सी टीमें एक ही पेज पर होती हैं और यह हर गेम में कुछ छोटे-छोटे पलों पर निर्भर करता है जो नतीजा बदल देते हैं।

‘लड़के वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर एक्साइटेड’

उन्‍होंने कहा कि अगर हम इसी तरह अपना काम करते रहे तो हम एक और बड़ी टीम को हरा सकते हैं। मुझे लगता है कि भारत पर यह वर्ल्ड कप अपने घर में जीतने का बहुत दबाव है। इसलिए हम वहां जाकर उन पर ज़्यादा दबाव डालने की कोशिश कर सकते हैं और देखते हैं कि क्या होता है। लड़के वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर एक्साइटेड हैं।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *