अंडौली मोड़ पर स्मृति द्वार का भूमि पूजन:पूर्व सांसद ने वैदिक मंत्रोच्चार से किया शुभारंभ

अंडौली मोड़ पर स्मृति द्वार का भूमि पूजन:पूर्व सांसद ने वैदिक मंत्रोच्चार से किया शुभारंभ

बांदा जिले की बबेरू तहसील के अंडौली मोड़ पर स्मृति द्वार के निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ। पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें महेश त्रिपाठी (पूज्य गुरु जी के पुत्र), अयोध्या सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं यादव महासभा प्रदेश अध्यक्ष देवराज यादव, अजय सिंह पटेल, बालमुकुंद शुक्ल, अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, पूर्व चेयरमैन विजय पाल सिंह और बिजे विक्रम सिंह प्रमुख थे। जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत सिंह यादव, मंजू देवी, देवान सिंह तोमर और सहकारी समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पटेल भी मौजूद रहे। अंडोली के ग्राम प्रधान रामदास वर्मा, दतौरा के विजयपाल यादव, बेर्राँव के राम मूरत यादव, कोर्रा के रामदयाल यादव और भांटी के दुर्विजय यादव सहित कई ग्राम प्रधानों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। मंडल अध्यक्ष सौरभ, पूर्व मंडल अध्यक्ष कुशल, उमानंद, विश्व प्रताप, राम प्रकाश, आदित्य स्वरूप पांडेय, प्रदीप कुमार मिश्रा, संतोष नंदन गौतम, सुनील त्रिपाठी, जयप्रकाश मिश्रा, संतोष कुमार द्विवेदी, धर्म नारायण शर्मा, रामनरेश मिश्रा, श्याम मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य सुनील और बबेरू नगर अध्यक्ष विवेकानंद सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मौजूद जनसमूह ने स्मृति द्वार के निर्माण कार्य के सफल और शीघ्र पूर्ण होने की कामना की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *