मुंगेर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 19 मार्च को प्रस्तावित कार्यक्रम ‘समृद्धि यात्रा’ की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया है। शहर के विभिन्न हिस्सों से अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है। इसी कड़ी में, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता ने सिटी मैनेजर और अन्य निगम अधिकारियों के साथ मिलकर शहर में कई स्थानों पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया और कई को नोटिस भी जारी किए गए। अभियान के दौरान निगम के प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। यह अभियान कोतवाली चौक और एक नंबर ट्रैफिक से शुरू होकर मुख्य किला गेट से होते हुए किला के अंदर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय तक चलाया गया। अभियान में सड़क के दोनों ओर से फुटकर दुकानदारों और सब्जी विक्रेताओं द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। कई दुकानदारों से मौके पर ही जुर्माना भी वसूला गया। निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि मुख्यमंत्री के आगमन तक सड़क किनारे किसी भी प्रकार की दुकान लगाकर अतिक्रमण न करें। चेतावनी दी गई कि यदि जुर्माना भरने या नोटिस प्राप्त करने के बाद भी कोई दुकानदार दोबारा अतिक्रमण करता पाया गया, तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी और सामान जब्त कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर निगम प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। रविवार को भी मुंगेर शहर में हवाई अड्डे से लेकर कूड़ा मैदान तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था, जिसमें कई लोगों से जुर्माना वसूला गया था। मुंगेर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 19 मार्च को प्रस्तावित कार्यक्रम ‘समृद्धि यात्रा’ की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया है। शहर के विभिन्न हिस्सों से अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है। इसी कड़ी में, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता ने सिटी मैनेजर और अन्य निगम अधिकारियों के साथ मिलकर शहर में कई स्थानों पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया और कई को नोटिस भी जारी किए गए। अभियान के दौरान निगम के प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। यह अभियान कोतवाली चौक और एक नंबर ट्रैफिक से शुरू होकर मुख्य किला गेट से होते हुए किला के अंदर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय तक चलाया गया। अभियान में सड़क के दोनों ओर से फुटकर दुकानदारों और सब्जी विक्रेताओं द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। कई दुकानदारों से मौके पर ही जुर्माना भी वसूला गया। निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि मुख्यमंत्री के आगमन तक सड़क किनारे किसी भी प्रकार की दुकान लगाकर अतिक्रमण न करें। चेतावनी दी गई कि यदि जुर्माना भरने या नोटिस प्राप्त करने के बाद भी कोई दुकानदार दोबारा अतिक्रमण करता पाया गया, तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी और सामान जब्त कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर निगम प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। रविवार को भी मुंगेर शहर में हवाई अड्डे से लेकर कूड़ा मैदान तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था, जिसमें कई लोगों से जुर्माना वसूला गया था।


