होली पर्व से पहले बांका पुलिस ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए उनके चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत गुम और चोरी हुए 32 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। इस पहल से न सिर्फ लोगों को अपनी कीमती संपत्ति वापस मिली, बल्कि पुलिस और जनता के बीच भरोसे का रिश्ता भी और मजबूत हुआ। पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपेन्द्रनाथ वर्मा ने स्वयं उपस्थित लोगों को उनके मोबाइल फोन लौटाए। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिले में मोबाइल चोरी और गुमशुदगी की बढ़ती शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विशेष अभियान चलाया गया था। लोगों को लटाए गए मोबाइल फोन की तस्वीरें.. उम्मीद नहीं थी, उनका मोबाइल वापस मिलेगा
इस अभियान में तकनीकी सेल और विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से काम किया। तकनीकी ट्रैकिंग, सूचना संकलन और छापेमारी के जरिए अलग-अलग स्थानों से मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार बरामद किए गए 32 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 50 हजार रुपए है। एसपी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य सिर्फ अपराधियों को पकड़ना ही नहीं, बल्कि पीड़ितों को त्वरित राहत देना भी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस तरह के अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि लोगों की खोई हुई संपत्ति उन्हें वापस मिल सके और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके। मोबाइल फोन पाकर लोगों की खुशी देखते ही बन रही थी। कई लाभार्थियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ मोबाइल कभी वापस मिलेगा। होली से ठीक पहले मोबाइल मिलने से उनका उत्साह दोगुना हो गया। कार्यक्रम का माहौल भावनात्मक और उत्साहपूर्ण रहा। बांका में पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास और सहयोग की यह मिसाल होली की खुशियों में चार चांद लगाती नजर आई। होली पर्व से पहले बांका पुलिस ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए उनके चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत गुम और चोरी हुए 32 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। इस पहल से न सिर्फ लोगों को अपनी कीमती संपत्ति वापस मिली, बल्कि पुलिस और जनता के बीच भरोसे का रिश्ता भी और मजबूत हुआ। पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपेन्द्रनाथ वर्मा ने स्वयं उपस्थित लोगों को उनके मोबाइल फोन लौटाए। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिले में मोबाइल चोरी और गुमशुदगी की बढ़ती शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विशेष अभियान चलाया गया था। लोगों को लटाए गए मोबाइल फोन की तस्वीरें.. उम्मीद नहीं थी, उनका मोबाइल वापस मिलेगा
इस अभियान में तकनीकी सेल और विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से काम किया। तकनीकी ट्रैकिंग, सूचना संकलन और छापेमारी के जरिए अलग-अलग स्थानों से मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार बरामद किए गए 32 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 50 हजार रुपए है। एसपी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य सिर्फ अपराधियों को पकड़ना ही नहीं, बल्कि पीड़ितों को त्वरित राहत देना भी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस तरह के अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि लोगों की खोई हुई संपत्ति उन्हें वापस मिल सके और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके। मोबाइल फोन पाकर लोगों की खुशी देखते ही बन रही थी। कई लाभार्थियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ मोबाइल कभी वापस मिलेगा। होली से ठीक पहले मोबाइल मिलने से उनका उत्साह दोगुना हो गया। कार्यक्रम का माहौल भावनात्मक और उत्साहपूर्ण रहा। बांका में पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास और सहयोग की यह मिसाल होली की खुशियों में चार चांद लगाती नजर आई।


