Saurabh Dubey as Akash Deep replacement: KKR ने अपनी टीम में कुछ आखिरी दिनों में एक और बदलाव किया है। तेज गेंदबाज आकाश दीप के पूरे IPL 2026 से बाहर होने के बाद विदर्भ के तेज गेंदबाज सौरभ दुबे को टीम में शामिल किया है।
Saurabh Dubey as Akash Deep replacement: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) से कुछ दिन पहले कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने अपनी टीम में बदलाव किया है। तेज गेंदबाज आकाश दीप के चोट के चलते पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, केकेआर ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर विदर्भ के 28 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ दुबे को टीम में शामिल किया है। यह गेंदबाज पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का हिस्सा था, लेकिन उस टीम के साथ वह अपना डेब्यू नहीं कर सके थे। उम्मीद है कि इस सीजन में सौरभ अपना आईपीएल डेब्यू कर लेंगे।
गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने में माहिर हैं सौरभ
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बतौर राष्ट्रीय चयनकर्ता और नागपुर में सौरभ पर करीब से नजर रखने वाले सुब्रतो बनर्जी ने कहा कि दुबे दुबे एक बहुत ही प्रतिभाशाली बाएं हाथ का तेज गेंदबाज है। मुझे याद है जब वह राहुल द्रविड़ की कप्तानी में इमर्जिंग टीम के हिस्से के तौर पर श्रीलंका दौरे पर गया था। उसे विकेट से अतिरिक्त उछाल मिलता है और वह गेंद को दोनों तरफ स्विंग करा सकता है। नाइट राइडर्स मैनेजमेंट का यह एक अच्छा फैसला है।
मथीशा पथिराना की उपलब्धता पर संशय
केकेआर ने उनके मुख्य गेंदबाज हर्षित राणा के घुटने की सर्जरी के बाद पूरे टूर्नामेंट से बाहर होने पर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से ब्लेसिंग मुज़रबानी को बुलाया गया था। इस बीच उनका तेज गेंदबाजी आक्रमण अभी भी कमज़ोर बना हुआ है, क्योंकि मथीशा पथिराना की उपलब्धता पर कोई स्पष्टता नहीं है। बताया जा रहा है कि वह कुछ शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं।
क्या कैमरन ग्रीन गेंदबाजी कर पाएंगे?
इतना ही नहीं इस बात पर भी संदेह है कि क्या कैमरन ग्रीन गेंदबाजी कर पाएंगे या नहीं। उमरान मलिक चोट की चपेट में आते रहते हैं और उन पर पूरी तरह से निर्भर नहीं रहा जा सकता। केकेआर को कुछ और तेज गेंदबाजी के विकल्प तलाशने होंगे।
कोलकाता नाईट राइडर्स की पूरी टीम
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, कैमरन ग्रीन, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, सौरभ दुबे, उमरान मलिक, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुज़रबानी।
Sports – Patrika | CMS


