गोरखपुर में होने वाले गोरखपुर महोत्सव की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आयोजन स्थल चंपा देवी पार्क में भव्य पंडाल, मंच और सजावट को देखकर साफ समझ आ रहा है कि इस बार महोत्सव बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।
इसी बीच गोरखपुर से सांसद और भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ल ने लोगों से बड़ी संख्या में महोत्सव में पहुंचने की अपील की है। रवि किशन का एक वीडियो उनके फैन द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किया गया है, जिसमें वे भोजपुरी भाषा में गोरखपुर महोत्सव का निमंत्रण दे रहे हैं। देखिए कुछ तस्वीरें… अब पढ़िए रवि किशन क्या बोले–
“नमस्कार, प्रणाम हम हई सांसद रवि किशन शुक्ल, हर हर महादेव। गोरखपुर महोत्सव में आपलोग आई स्वागत बा। बादशाह, पवन सिंह, मैथिली ठाकुर, वरुण जैन एक से बढ़कर एक वर्ल्ड क्लास परफॉर्मर आ रहे। हम त परफॉर्म करब, हमार शिव स्तुति होई। क्षेत्रीय कलाकारों का भी परफॉर्मेंस देखने लायक होगा। पूज्य महाराज जी का आशीर्वाद मिलल बा। हमन क संस्कृत, लोक कला, भोजपुरी गायकी कंपटीशन, लाइका-बच्चा, पेंटिंग-नाटक-रंगमंच-स्क्रिप्ट राइटिंग ए बारी सब कुछ देख के मिली।”
”ए बारी क गोरखपुर महोत्सव बहुत बड़ा होई। अहिअ सब लोग, हम ऐसे ही खड़ा मिलब हाथ जोड़े स्वागत करब।” गुरु गोरक्षनाथ के धरती पर, जय हो महाराज जी, का कार्यक्रम होखे वाला बा, आइए सब लोग। यही राम राज्य ह।’ रवि किशन ने इस पूरी वीडियो में गोरखपुर और आसपास के जिला के लोगों से महोत्सव में भारी से भारी संख्या में आने की अपील की है। महोत्सव के प्रमुख कार्यक्रम
11 जनवरी 12 जनवरी 13 जनवरी


