Induction Cooktop: LPG सिलेंडर की कीमत और सप्लाई को लेकर कई जगहों पर चिंता देखने को मिल रही है। इस स्थिति में कई लोग खाना बनाने के लिए इंडक्शन कुकटॉप की तरफ जा रहे हैं। यह बिजली से चलता है। तेजी से खाना बनाना और गैस के मुकाबले काफी सुरक्षित होना भी इसकी खासियत है। इंडक्शन कुकटॉप खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं वे 6 जरूरी बातें जिन्हें इंडक्शन कुकटॉप खरीदने से पहले जरूर समझ लेना चाहिए।
Induction Cooktop Cookware: सही बर्तन होना जरूरी
इंडक्शन कुकटॉप घर में रखे हर तरह के बर्तनों के साथ काम नहीं करता है। यह केवल ऐसे बर्तन जिनका तल फ्लैट होता है उनके साथ ही काम करता है। ज्यादातर स्टील या आयरन के बर्तन ही इस पर सही तरीके से काम करते हैं। इसलिए खरीदने से पहले यह जरूर देख लें कि आपके घर के बर्तन इंडक्शन पर चलने वाले हैं या नहीं।
Induction Cooktop Preset Modes: कुकिंग मोड्स पर ध्यान दें
आजकल इंडक्शन एडवांस हो चूका है। कई इंडक्शन कुकटॉप में अलग-अलग मोड मिलते हैं। जैसे उबालना, फ्राई करना या दूध गर्म करना। आप सीधा इन मोड को उसे करके आपने काम और आसान बना सकते है। इनसे खाना जल्दी तैयार होता है।
Induction Cooktop Temperature Control: तापमान कंट्रोल जरूरी
इंडक्शन कुकटॉप तापमान को कंट्रोल कर सकते है। इसमें कई लेवल का तापमान कंट्रोल होता है। इससे अलग-अलग तरह की खाने की चीजे आसानी से बनाई जा सकती हैं। इसलिए इसका ध्यान जरूर रखे अगर टेम्प्रेचर सही न हो तो खाना जल सकता है या ठीक से पक नहीं पाता।
Induction Cooktop Surface: मजबूत सतह चुनें
जब भी इंडक्शन कुकटॉप खरीदें उसकी बर्तन रखने वाली सतह पर जरूर ध्यान देना चाहिए। हमेशा मजबूत सतह वाला इंडक्शन खरीदें। सिरेमिक या मजबूत कांच वाली सतह वाला मॉडल चुनें। ऐसे मॉडल ज्यादा मजबूत होते है और इन्हें साफ करना भी आसान होता है।
Induction Cooktop Power Rating: पावर कितना होना चाहिए
इंडक्शन अलग अलग वाट की पावर के साथ आते हैं। ज्यादातर इंडक्शन कुकटॉप 1200W से 2000W के बीच आते हैं। ज्यादा पावर वाला कुकटॉप खाना जल्दी पकाता है, लेकिन इसमें बिजली की खपत भी ज्यादा हो सकती है। इसलिए अपनी जरूरत देखने के बाद पावर रेटिंग चुनना बेहतर रहता है।
Electricity Backup: बिजली पर निर्भरता
इंडक्शन कुकटॉप पूरी तरह बिजली पर चलता है। इसलिए अगर आपके इलाके में बिजली कटौती ज्यादा होती है तो आपको समस्या हो सकती है। ऐसे में इसके साथ खाना बनाने के लिए गैस या चूल्हा भी इस्तेमाल करना बेहतर हो सकता है। सही जानकारी के साथ खरीदा गया इंडक्शन कुकटॉप रसोई का काम काफी आसान बना सकता है।


