पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के CM भगवंत की कारगुजारी का सर्वे स्टार्ट कर दिया गया है। जिसमें पंजाबियों को कॉल की जा रही है। टेलीकॉलर कहती है कि वह CM भगवंत मान के ऑफिस से बोल रही है। इसके बाद वह सीएम मान के कामकाज के बारे में पूछती है और फिर संतुष्टि की रेटिंग पूछ रही है। खुद CM मान के अकाउंट पर भी इस संबंध में एक वीडियो पोस्ट किया गया है। जिसमें भगवंत मान को 100 में से 100 नंबर देने की बात कही जा रही है। सीएम के अकाउंट पर शेयर इस वीडियो में लिखा गया है- इसी तरह भरोसा बनाकर रखना। हालांकि सर्वे का पता चलते ही विरोधियों ने AAP और सीएम भगवंत मान पर निशाना साधना शुरू कर दिया। जालंधर से कांग्रेस MLA परगट सिंह ने पूछा कि ये सर्वे CM भगवंत मान करा रहे हैं या उनकी दिल्ली वाली टीम करवा रही है। CM को बताना चाहिए कि किस सरकारी आदेश के तहत यह सर्वे किया जा रहा है। परगट सिंह ने पूछा- दिल्ली टीम किसी कंपनी से डेटा कलेक्ट करा रही
राज्य के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने CM ऑफिस के नाम पर आने वाली सर्वे कॉल पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री परगट सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान यह स्पष्ट करें कि यह टेली सर्वे उनके आदेश पर हो रहा है या फिर आम आदमी पार्टी की दिल्ली वाली टीम किसी कंपनी से मुख्यमंत्री का नाम अवैध तरीके से इस्तेमाल करके डेटा कलेक्ट कर रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय को तुरंत स्पष्ट करना चाहिए क्या यह सर्वे किसी सरकारी आधिकारिक आदेश के तहत हो रहा है या फिर दिल्ली से आई AAP की टीम किसी बाहरी कंपनी के जरिए मुख्यमंत्री कार्यालय का नाम गैर-कानूनी तरीके से इस्तेमाल करते हुए यह डेटा इकट्ठा करवा रही है? : CM के सोशल मीडिया अकाउंट पर 1.41 मिनट का वीडियो
इस संबंध में CM भगवंत मान के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी 1.41 मिनट का एक वीडियो जारी किया गया है। जिसमें दो युवक एक कार में ट्रैवल करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में कार में बैठा एक व्यक्ति दूसरे से पूछता है कि मान सरकार को कितने नंबर? जवाब आता है 100 में से 10 नंबर। इसके बाद काम गिनाए जाते हैं और वीडियो के अंत में रेटिंग बदलकर 100 में से 100 हो जाती है। CM के अकाउंट से शेयर वीडियो की बातचीत पढ़ें पहला: भगवंत मान की सरकार को बने चार साल हो गए। 100 में से कितने नंबर देगा।
दूसरा: 10 नंबर। पहला: क्यों 90 खा गया।
दूसरा: 90 इसलिए नहीं कि मेरे पर्ल में पैसे फंस गए थे वो नहीं मिले। पहला: भगवंत मान को पूछ के लगाए थे।
दूसरा: नहीं। पहला: वो तो तेरे को भी लालच था दुगने हो जाएंगे।
दूसरा: हां, लालच तो था भाई। पहला: तू जिस सड़क पर जा रहा है वो किसने बनाई है।
दूसरा: भगवंत मान ने। पहला: तो 10 इसके लगा।
दूसरा: 20 हो गए। पहला: जो लाइट आती है वो दिन में आती है या रात को आती है।
दूसरा: दिन में 8.30 घंटे लाइट रात को कभी नहीं गई। पहला: 50 इसके लगा।
दूसरा: हो हो सरपंच ये तो 70 हो गए। पहला: जो नौकरियां मिली हैं। एक व्यक्ति को तीन तीन मिल गई हैं। कोई रिश्वत नहीं चली। इसके भी 10-15 नंबर लगा दे।
दूसरा: चल 20 इसके भी लगा दे। पहला: तुझे नौकरी क्यों नहीं मिली।
दूसरा: मेरे दो नंबर कम आ गए थे। पहला: तूने अकाली दल के समय दी थी रिश्वत।
दूसरा: हां हां। ये तो थोड़ा बहुत हो जाती थी। पहला: इसका मतलब नौकरी बिना सिफारिश के मिली हैं।
दूसरा: हां यार 100 में से 100 हो गए। कुछ और बातें भी हुई। आखिर में: पहला: बता भगवंत मान काे वोट देगा।
दूसरा: हां पक्का दूंगा यार। ******************* ये खबर भी पढ़ें… चन्नी से पंजाबी सिंगर बोले-तुहाडी बारी आ जाणी:पूर्व CM ने खुश होकर डाला भंगड़ा; 8 महीने पहले बावा ने की थी भगवंत मान की तारीफ पंजाबी सिंगर रणजीत बावा की सियासी भविष्यवाणी सुर्खियों में आ गई है। बावा ने पंजाब के पूर्व CM व जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत चन्नी के सामने फिर से कांग्रेस सरकार आने की बात कह दी (पढ़ें पूरी खबर)
2027 इलेक्शन से पहले पंजाब CM का सर्वे:पूछ रहे- मान को 100 में से कितने नंबर; विपक्ष ने पूछा- सीएम का ऑर्डर या दिल्ली टीम करा रही


