मोक्ष धाम की तरफ जा रही शवयात्रा पर मधुमक्खियों का हमला, दो भाई घायल

मोक्ष धाम की तरफ जा रही शवयात्रा पर मधुमक्खियों का हमला, दो भाई घायल

पोकरण कस्बे में बुधवार को मोक्ष धाम की तरफ जा रही एक शवयात्रा पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे दो भाई गंभीर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कस्बे में एक वृद्धा की मौत होने पर शव यात्रा निकाली गई।

मोक्षधाम में जलदाय विभाग के एमबी हेडवक्र्स से आगे शवयात्रा निकलने पर यहां मधुमक्खियों ने शवयात्रा पर हमला कर दिया। करीब 10-12 जनों को मधुमक्खियों ने काट लिया। जबकि छायण हाल जोधनगर निवासी नरपत पुत्र खुशालचंद सोनी व घेवर पुत्र मूलचंद सोनी घायल हो गए।

मधुमक्खियों के हमले से एकबारगी अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर उधर भागे। मधुमक्खियों के हमले में घायल नरपत व घेवर को तत्काल पोकरण के राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *