पूर्व सैनिक और बुजुर्ग माता-पिता पर मधुमक्खियों का हमला:शरीर से निकाले 100 से ज्यादा डंक,जवाहरपुरा गांव की घटना, कट्टे की ओट में छिपे पिता

पूर्व सैनिक और बुजुर्ग माता-पिता पर मधुमक्खियों का हमला:शरीर से निकाले 100 से ज्यादा डंक,जवाहरपुरा गांव की घटना, कट्टे की ओट में छिपे पिता

झुंझुनूं के निकटवर्ती गांव जवाहरपुरा में शनिवार को उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब खेत में काम कर रहे एक परिवार पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में पूर्व सैनिक किशोर जाखड़ (60) सहित उनके वृद्ध माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर पूर्व सैनिक के शरीर से एक-एक कर 100 से अधिक डंक निकाले गए। जानकारी के अनुसार किशोर जाखड़ अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ खेत में कार्यों में व्यस्त थे। तभी अचानक मधुमक्खियों का एक झुंड उन पर टूट पड़ा। हमला इतना तेज और अचानक था कि पलक झपकते ही पूरा परिवार मक्खियों के काले घेरे में कैद हो गया। बचाव के लिए शोर मचाने पर मक्खियां और ज्यादा आक्रामक हो गईं। पूर्व सैनिक किशोर जाखड़ ने इस संकट की घड़ी में भी आपा नहीं खोया। जब मक्खियों ने उन्हें बुरी तरह घेर लिया, तो उन्होंने हिम्मत दिखाई और पास के दूसरे खेत की ओर दौड़ लगा दी। काफी दूर तक भागने के बाद वह किसी तरह उनकी पकड़ से दूर हो पाए, लेकिन तब तक सैकड़ों मक्खियां उनके शरीर पर हमला कर चुकी थीं। कट्टे के नीचे दुबके पिता घटना का सबसे खौफनाक मंजर तब दिखा जब किशोर के पिता ने जान बचाने के लिए पास पड़े एक खाली कट्टे (बोरी) का सहारा लिया। उन्होंने खुद को कट्टे से ढंक लिया, लेकिन मक्खियों ने उस बोरी को इस कदर ढंक लिया कि वह दिखाई देना भी बंद हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दूर से देखने पर ऐसा लग रहा था मानो जमीन पर मक्खियों का कोई बड़ा ढेर लगा हो।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *