देवास के चामुंडा माता मंदिर में मधुमक्खियों का हमला, एक ही परिवार के 10 लोग घायल

देवास के चामुंडा माता मंदिर में मधुमक्खियों का हमला, एक ही परिवार के 10 लोग घायल

MP News: मध्य प्रदेश के देवास में स्थित चामुंडा माता मंदिर क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले में एक ही परिवार के करीब 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, आयुष पिता सुनील कोठारी निवासी महू, माता सीमा पति सुनील कोठारी (43), नानी विनीता देवी पति राजेंद्र प्रसाद (62) सहित परिवार के अन्य सदस्य महू से देवास में चामुंडा माता के दर्शन करने आए थे। दर्शन के दौरान जब वे छोटी माता मंदिर क्षेत्र में पहुंचे तभी अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।

मधुमक्खियों के हमले में एक ही परिवार के करीब पांच लोग सहित कुल लगभग 10 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत देवास जिला अस्पताल लाया गया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार शुरू किया गया।

परिजनों के अनुसार, संभावना जताई जा रही है कि किसी ने मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर फेंक दिया था, जिसके बाद मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *