नागौर: स्टेशन पर मधुमक्खियों का हमला, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, रेस्क्यू टीम ने PPE किट पहन निकाला बाहर

नागौर: स्टेशन पर मधुमक्खियों का हमला, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, रेस्क्यू टीम ने PPE किट पहन निकाला बाहर

कुचेरा (नागौर)। निकटवर्ती मारवाड़ मूंडवा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को मधुमक्खियों के झुंड के अचानक हमला करने से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। यात्री और रेलवे कर्मचारी घबरा गए तथा मधुमक्खियों के डंक से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर के लिए स्टेशन पर भगदड़ सा माहौल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मधुमक्खियों के झुंड ने यात्रियों पर हमला किया, इससे कई लोगों को डंक लग गए। डंक लगने से यात्री सुमन (40) और नथुराम (42) गम्भीर घायल हो गए। सुमन ने शॉल ओढकर खुद का बचाव किया। दूसरे यात्रियों ने भी शॉल और चादर देकर उन्हें मधुमक्खियों से बचाने का प्रयास किया।

घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस 108 की टीम मौके पर पहुंची। पायलट सुखवीर और ईएमटी रामजस ने स्थिति को देखते हुए पीपीई किट पहनकर घायलों का रेस्क्यू किया। दोनों घायलों को सुरक्षित निकालकर एम्बुलेंस से मूंडवा अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।

मधुमक्खियों के इस हमले के बाद स्टेशन परिसर में भय का माहौल रहा। टिकट खिड़की के पास भी यात्री सावधानी बरतते नजर आए। कई लोगों ने अपने सिर और चेहरे को रुमाल, शॉल व कपड़े से ढक रखा था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *