ईरान-अमेरिका इज़रायल युद्ध (Iran-US Israel) गंभीर होता जा रहा है। आज इस युद्ध का 38वां दिन है। अब अमेरिका (United States of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) खोलने और युद्ध खत्म करने के लिए समझौता करने के लिए कहा है और अगर ऐसा नहीं हुआ, तो ईरान के पावर प्लांट्स और पुलों को तबाह करने की धमकी दी है। ट्रंप की धमकी का ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बघेर गालिबफ (Mohammad Bagher Ghalibaf) ने जवाब दिया है।
अमेरिका बन रहा है जीता-जागता नर्क
ट्रंप की धमकी का जवाब देते हुए गालिबफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “डोनाल्ड ट्रंप के लापरवाह कदमों के कारण अमेरिका हर परिवार के लिए एक जीता-जागता नर्क बन रहा है।”
“हमारा पूरा क्षेत्र जल जाएगा”
गालिबफ ने अपनी पोस्ट में इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पर भी निशाना साधा। गालिबफ ट्रंप को चेतावनी देते हुए लिखा, “अगर आप नेतन्याहू के आदेशों का पालन करते रहे, तो हमारा पूरा क्षेत्र जल जाएगा।”


