दहेज में बाइक नहीं देने पर मारपीट कर घर से निकाला

शिकारपुर थाना क्षेत्र के केहुनियां गांव में एक विवाहिता को दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है। विवाहिता केहुनिया गांव निवासी मुनाकी देवी ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें पति कुंदन सास, ससुर बाबूलाल साह, देवर नंदन साह, बेचू साह समेत अन्य ससुराल वालों को आरोपित किया है। उसकी शादी 2021 में केहुनिया गांव निवासी कुंदन साह से हुई। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग करने लगे। जब बाइक देने से मना कर दी तो पति और ससुराल के लोग उसे बूरी तरह मारा पीटा। हालांकि पहले पंचायती भी हो चुकी है। एफआईआर में पीड़ित विवाहिता ने आरोप लगाया है कि पति और उक्त सभी आरोपित उसे बूरी तरह पीट कर घर से बाहर निकाल दिए हैं। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। शिकारपुर थाना क्षेत्र के केहुनियां गांव में एक विवाहिता को दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है। विवाहिता केहुनिया गांव निवासी मुनाकी देवी ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें पति कुंदन सास, ससुर बाबूलाल साह, देवर नंदन साह, बेचू साह समेत अन्य ससुराल वालों को आरोपित किया है। उसकी शादी 2021 में केहुनिया गांव निवासी कुंदन साह से हुई। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग करने लगे। जब बाइक देने से मना कर दी तो पति और ससुराल के लोग उसे बूरी तरह मारा पीटा। हालांकि पहले पंचायती भी हो चुकी है। एफआईआर में पीड़ित विवाहिता ने आरोप लगाया है कि पति और उक्त सभी आरोपित उसे बूरी तरह पीट कर घर से बाहर निकाल दिए हैं। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *