सावधान! मार्च में ही 40 डिग्री के पार जा सकता है एमपी में पारा, अप्रैल-मई में पड़ेगी भीषण गर्मी

सावधान! मार्च में ही 40 डिग्री के पार जा सकता है एमपी में पारा, अप्रैल-मई में पड़ेगी भीषण गर्मी

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में गर्मी का दौर शुरु हो गया है। हालात ये हैं कि, प्रदेश के अधिकतर जिलों में अभी से ही तापमान में खासा बढ़ोतरी दर्ज होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मार्च के महीने में ही प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार जाने की संभावना है। हालांकि, दूसरी तरफ, वेस्टर्न डिस्टरेंस के चलते कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 4 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। 6 मार्च को एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो सकता है, जिससे मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। सिस्टम के असर से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। आने वाले 4 दिन तक अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

इन जिलों में बिगड़ेंगे हालात

बता दें कि, प्रदेशभर में 1 मार्च से गर्मी का प्रभाव बढ़ना शुरु हुआ है। अधिकतर जिलों का तापमान 30 से 36 डिग्री के बीच दर्ज हुआ है। मार्च महीने में पारा 40 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। वहीं अप्रैल और मई के महीनों में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी। दो महीने में ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, शहडोल, सागर और रीवा संभाग के जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। वहीं, भोपाल-इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *