सावधान! यूपी में अगले 48 घंटे कड़ाके की सर्दी का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

सावधान! यूपी में अगले 48 घंटे कड़ाके की सर्दी का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडी पछुआ हवाएं मैदानी क्षेत्रों की ओर बढ़ रही हैं। इसका असर उत्तर प्रदेश में साफ दिखाई देने लगा है। खासतौर पर रात के तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है, जिससे सुबह और देर रात कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

14 जनवरी से तापमान में होगी गिरावट

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में दिन में धूप निकल सकती है, लेकिन रात का न्यूनतम तापमान और नीचे जाएगा। इससे प्रदेश में कंपकंपी बढ़ सकती है। अनुमान है कि 14 जनवरी से तापमान में गिरावट शुरू होगी और 15 जनवरी से घने कोहरे का असर बढ़ेगा।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने तराई क्षेत्र के 15 जिलों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, गोंडा, सीतापुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बाराबंकी, बस्ती, गोरखपुर, कुशीनगर और अयोध्या शामिल हैं। इन जिलों में दृश्यता बहुत कम हो सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी दी गई है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली, सहारनपुर, बुलंदशहर, गाजियाबाद और हापुड़ में तेज ठंडी हवाएं चलने और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *