सुरसंड बीडीओ के पटना समेत 4 ठिकानों पर छापा
सीतामढ़ी के सुरसंड प्रखंड के बीडीओ कृष्णा राम के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है। उनकी कुल ज्ञात आय से करीब 59.8% अधिक संपत्ति पाई गई है। कृष्णा राम पिछले दो साल से सुरसंड में बीडीओ के पद पर तैनात हैं। निगरानी टीम ने सीतामढ़ी, मोतिहारी और पटना स्थित उनके आवासों व ठिकानों की तलाशी ली। प्रारंभिक जांच में बीडीओ के नाम पर 21 भूखंड, पटना में एक फ्लैट और विभिन्न बैंकों में निवेश के दस्तावेज सामने आए हैं। फिलहाल निगरानी विभाग इन संपत्तियों का उनकी घोषित आय से मिलान कर रहा है। निगरानी डीएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि जब्त दस्तावेजों और खातों की जांच के बाद संपत्ति का सटीक मूल्यांकन सामने आएगा। घर का ताला तोड़कर तलाशी निगरानी की टीम जब बीडीओ के पैतृक गांव पहुंची तो घर में ताला बंद था। इसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ताला तोड़कर तलाशी ली गई। शहर के राजाबाजार स्थित किराए के मकान में भी टीम पहुंची। वहां उनकी प|ी की मौजूदगी में तलाशी की गई। उस समय कृष्णा राम अपने कार्यालय में मौजूद थे। सुरसंड बीडीओ के पटना समेत 4 ठिकानों पर छापा
सीतामढ़ी के सुरसंड प्रखंड के बीडीओ कृष्णा राम के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है। उनकी कुल ज्ञात आय से करीब 59.8% अधिक संपत्ति पाई गई है। कृष्णा राम पिछले दो साल से सुरसंड में बीडीओ के पद पर तैनात हैं। निगरानी टीम ने सीतामढ़ी, मोतिहारी और पटना स्थित उनके आवासों व ठिकानों की तलाशी ली। प्रारंभिक जांच में बीडीओ के नाम पर 21 भूखंड, पटना में एक फ्लैट और विभिन्न बैंकों में निवेश के दस्तावेज सामने आए हैं। फिलहाल निगरानी विभाग इन संपत्तियों का उनकी घोषित आय से मिलान कर रहा है। निगरानी डीएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि जब्त दस्तावेजों और खातों की जांच के बाद संपत्ति का सटीक मूल्यांकन सामने आएगा। घर का ताला तोड़कर तलाशी निगरानी की टीम जब बीडीओ के पैतृक गांव पहुंची तो घर में ताला बंद था। इसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ताला तोड़कर तलाशी ली गई। शहर के राजाबाजार स्थित किराए के मकान में भी टीम पहुंची। वहां उनकी प|ी की मौजूदगी में तलाशी की गई। उस समय कृष्णा राम अपने कार्यालय में मौजूद थे।


