नालंदा जिले के नगरनौसा में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में तैनात BCM (ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर) मनजीत कुमार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मौके पर रिश्वत लेते पकड़ा बीसीएम मनजीत कुमार ने आशा कार्यकर्ता की बहाली के एवज में पीड़िता बॉबी कुमारी से 25 हजार रुपए की मांग की थी। परेशान होकर बॉबी ने इसकी शिकायत पटना स्थित निगरानी विभाग से की। विभाग ने मामले का सत्यापन कराया और आरोप सही पाए जाने पर जाल बिछाया। गुरुवार को जैसे ही बॉबी ने रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 10 हजार रुपए थमाए, पहले से घात लगाकर बैठी निगरानी टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ पटना ले गई है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। एक सप्ताह में भ्रष्टाचार पर दूसरा प्रहार नगरनौसा में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की यह एक सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे इलाके के भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। 20 मार्च को नगरनौसा के बीपीआरओ (BPRO) को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। नालंदा जिले के नगरनौसा में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में तैनात BCM (ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर) मनजीत कुमार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मौके पर रिश्वत लेते पकड़ा बीसीएम मनजीत कुमार ने आशा कार्यकर्ता की बहाली के एवज में पीड़िता बॉबी कुमारी से 25 हजार रुपए की मांग की थी। परेशान होकर बॉबी ने इसकी शिकायत पटना स्थित निगरानी विभाग से की। विभाग ने मामले का सत्यापन कराया और आरोप सही पाए जाने पर जाल बिछाया। गुरुवार को जैसे ही बॉबी ने रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 10 हजार रुपए थमाए, पहले से घात लगाकर बैठी निगरानी टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ पटना ले गई है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। एक सप्ताह में भ्रष्टाचार पर दूसरा प्रहार नगरनौसा में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की यह एक सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे इलाके के भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। 20 मार्च को नगरनौसा के बीपीआरओ (BPRO) को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था।


