भागलपुर| आईपीएल की तर्ज पर शहर में भागलपुर क्रिकेट लीग (BCL) का आगाज होने जा रहा है। शहर के ऐतिहासिक सेनडिस्क कंपाउंड मैदान में आयोजित इस लीग को लेकर खिलाड़ियों से लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। बीसीएल में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली क्रिकेटर हिस्सा ले रहे हैं। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर भागलपुर, बांका, मुंगेर सहित आसपास के जिलों के युवा खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह लीग न सिर्फ मनोरंजन का साधन बनेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए खुद को साबित करने का एक बड़ा मंच भी साबित होगी। चयनकर्ताओं और कोचों की नजरों में आने से खिलाड़ियों को आगे राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मौका मिल सकता है। खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा का रखा विशेष ख्याल आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मैदान की पिच, फ्लडलाइट, दर्शक दीर्घा, सुरक्षा व्यवस्था और खिलाड़ियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। दर्शकों के लिए बैठने, पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा की भी व्यवस्था की गई है। मैचों के दौरान रोमांच बढ़ाने के लिए उद्घाटन समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी योजना बनाई गई है। संयोजक विजय यादव ने बताया कि बीसीएल का उद्देश्य भागलपुर में खेल संस्कृति को नई पहचान देना और स्थानीय प्रतिभाओं को एक मजबूत प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है। बीसीएल को पेशेवर तरीके से आयोजित किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि भागलपुर के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। वहीं, टूर्नामेंट में खेलने वाले खिलाड़ियों में भी खासा उत्साह है। खिलाड़ी सचिन ने बताया कि इस तरह की लीग से हमें बड़े मंच पर खेलने का अनुभव मिलता है। बीसीएल से हमारे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। भागलपुर| आईपीएल की तर्ज पर शहर में भागलपुर क्रिकेट लीग (BCL) का आगाज होने जा रहा है। शहर के ऐतिहासिक सेनडिस्क कंपाउंड मैदान में आयोजित इस लीग को लेकर खिलाड़ियों से लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। बीसीएल में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली क्रिकेटर हिस्सा ले रहे हैं। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर भागलपुर, बांका, मुंगेर सहित आसपास के जिलों के युवा खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह लीग न सिर्फ मनोरंजन का साधन बनेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए खुद को साबित करने का एक बड़ा मंच भी साबित होगी। चयनकर्ताओं और कोचों की नजरों में आने से खिलाड़ियों को आगे राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मौका मिल सकता है। खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा का रखा विशेष ख्याल आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मैदान की पिच, फ्लडलाइट, दर्शक दीर्घा, सुरक्षा व्यवस्था और खिलाड़ियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। दर्शकों के लिए बैठने, पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा की भी व्यवस्था की गई है। मैचों के दौरान रोमांच बढ़ाने के लिए उद्घाटन समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी योजना बनाई गई है। संयोजक विजय यादव ने बताया कि बीसीएल का उद्देश्य भागलपुर में खेल संस्कृति को नई पहचान देना और स्थानीय प्रतिभाओं को एक मजबूत प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है। बीसीएल को पेशेवर तरीके से आयोजित किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि भागलपुर के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। वहीं, टूर्नामेंट में खेलने वाले खिलाड़ियों में भी खासा उत्साह है। खिलाड़ी सचिन ने बताया कि इस तरह की लीग से हमें बड़े मंच पर खेलने का अनुभव मिलता है। बीसीएल से हमारे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।


