BCCI NAMAN Awards: भारतीय क्रिकेट ने हाल ही में एक ऐसा दुर्लभ दौर देखा है, जब लगभग हर महीने कोई न कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती है। इसकी शुरुआत महिला वर्ल्ड कप से हुई और आखिर में मेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतकर भारत ने इतिहास रच दिया। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सालाना NAMAN अवॉर्ड 2026 का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें युवा प्रतिभाओं के साथ भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान देने वाले क्रिकेटर्स को सम्मानित किया जाएगा। ये समारोह आज रविवार 15 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले आपको बताते हैं कि आप इसे कब-कहां लाइव देख सकते हैं।
रेड कार्पेट पर नजर आएंगे भारतीय सितारे
इस समारोह में भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े नाम हाल के विश्व चैंपियन से लेकर पुराने दौर के दिग्गज तक एक ही छत के नीचे इकट्ठा होंगे। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ने पुष्टि की है कि इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1 और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉट स्टार पर शाम 6:45 बजे से उपलब्ध होगी। इसमें मुख्य समारोह शुरू होने से पहले मेहमानों के आगमन और रेड कार्पेट के खास पल भी दिखाए जाएंगे।
एक साल पांच आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली टीमों का भी सम्मान
इस कार्यक्रम में उन सभी पांचों भारतीय टीमों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने पिछले एक साल में आईसीसी खिताब जीते हैं। बीसीसीआई ने बताया है कि इस समारोह में महिला वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी, अंडर-19 पुरुष वर्ल्ड कप, अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप और भारतीय टी20 वर्ल्ड जीतने वाली टीमों को भी सम्मानित किया जाएगा।
NAMAN Awards विजेताओं की पूरी सूची
- सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – राहुल द्रविड़
- सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – रोजर बिन्नी
- सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (महिला) – मिताली राज
- पॉली उमरीगर अवॉर्ड – (बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर पुरुष), 2024–25 – शुभमन गिल
- बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (महिला), 2024–25 – स्मृति मंधाना
- महिला वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी, 2024–25 – स्मृति मंधाना
- महिला वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी, 2024–25 – दीप्ति शर्मा
- बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (पुरुष), 2024–25 – हर्षित राणा
- बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (महिला), 2024–25 – श्री चरनी
- बीसीसीआई घरेलू टूर्नामेंट में बेस्ट परफॉर्मेंस, 2024–25 – मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन
- घरेलू क्रिकेट में बेस्ट अंपायर, 2023–24 – उल्हास गांधे
- माधवराव सिंधिया अवॉर्ड (रणजी ट्रॉफी 2024–25 में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी) – एलीट ग्रुप – हर्ष दुबे (विदर्भ)
- माधवराव सिंधिया अवॉर्ड (रणजी ट्रॉफी 2024–25 में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी) – प्लेट ग्रुप – सुचित जे (नागालैंड)
- माधवराव सिंधिया अवॉर्ड (रणजी ट्रॉफी 2024–25 में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी) – एलीट ग्रुप – यश राठौड़
(विदर्भ) - माधवराव सिंधिया अवॉर्ड (रणजी ट्रॉफी 2024–25 में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी) – प्लेट ग्रुप – स्नेहल कौथंकर (गोवा)
- घरेलू लिमिटेड-ओवर्स मुकाबलों में बेस्ट ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड, 2024–25 – आयुष म्हात्रे (मुंबई)
- रणजी ट्रॉफी में बेस्ट ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड, 2024–25 – हर्ष दुबे (विदर्भ)
- जगमोहन डालमिया ट्रॉफी (बेस्ट महिला क्रिकेटर जूनियर घरेलू), 2024-25 – इरा जाधव (मुंबई)
- जगमोहन डालमिया ट्रॉफी (सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर वरिष्ठ घरेलू), 2024-25 – शैफाली वर्मा (हरियाणा)
- जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: (अंडर16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2024-25 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी – एलीट ग्रुप यशबर्धन सिंह चौहान (मध्य प्रदेश)
- जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: (अंडर16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2024-25 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप – किशन सरकार (त्रिपुरा)
- जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: (अंडर16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी – एलीट ग्रुप – शांतनु सिंह (उत्तर प्रदेश)
- जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: (अंडर16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप – प्रीतम राज (बिहार)
- एम. ए. चिदम्बरम ट्रॉफी: (अंडर19) कूच बिहार ट्रॉफी 2024-25 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी – एलीट ग्रुप – हेमचुदेशन जे (तमिलनाडु)
- एम. ए. चिदम्बरम ट्रॉफी: (अंडर19) कूच बिहार ट्रॉफी 2024-25 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप – अर्कजीत रॉय (त्रिपुरा)
- एम. ए. चिदम्बरम ट्रॉफी: (अंडर19) कूच बिहार ट्रॉफी 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी – एलीट ग्रुप – नित्या जे पंड्या (बड़ौदा)
- एम. ए. चिदम्बरम ट्रॉफी: (अंडर19) कूच बिहार ट्रॉफी 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप – रागवन राममूर्ति (पांडिचेरी)
- एम. ए. चिदम्बरम ट्रॉफी: (अंडर23) में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 – एलीट ग्रुप – विक्की ओस्तवाल (महाराष्ट्र)
- एम. ए. चिदम्बरम ट्रॉफी: (अंडर23) सी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी। के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप – दीपज्योति सैकिया (असम)
- एम. ए. चिदम्बरम ट्रॉफी: (अंडर23) सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी – एलीट ग्रुप – मैकनील एच एन (कर्नाटक)
- एम. ए. चिदम्बरम ट्रॉफी: (अंडर23) सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप – आर जशवंत श्रीराम (पांडिचेरी)


