IPL 2026 New Rules: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 के बीच कई नियमों को सख्त कर दिया है। नए नियम के अनुसार, मैच के दौरान सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों को मैदान पर प्रवेश दिया जाएगा, जिनका नाम नाम टीम शीट में होगा। शीट में भी 16 खिलाड़ियों को शामिल करने की अनुमति होगी। इसका मतलब है कि ड्रिंक्स के दौरान अब कोच या अन्य स्टाफ को भी मैदान पर जाने की अनुमति नहीं होगी। बीसीसीआई ने ये सख्ती क्यों की है, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
प्लेइंग 11 के अलाव एक इम्पैक्ट सब और 4 रिजर्व खिलाड़ी
रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल नए नियम के तहत हर टीम अपने खिलाड़ियों की शीट में 16 खिलाड़ियों को शामिल कर पाएंगी। इसमें 11 खिलाड़ी वे होंगे, जो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। इनके अलावा इम्पैक्ट सब के रुप में 1 खिलाड़ी और 4 रिजर्व खिलाड़ी के रूप में रखे जा सकते हैं।
बाउंड्री लाइन के पास 5 खिलाड़ी ही बिब पहनकर घूम सकेंगे
नए नियम के अनुसार, टीम शीट में शामिल न होने वाले खिलाड़ी ड्रिंक्स, बैट या ग्लव्स लेकर मैदान में नहीं जा सकेंगे। वे खिलाड़ियों तक कोई मैसेज भी नहीं पहुंचा सकेंगे। बाउंड्री लाइन के पास केवल 5 खिलाड़ी ही बिब पहनकर घूम सकते हैं। बाकी खिलाड़ियों को डगआउट में ही रहना होगा। इन नियमों का पालन नहीं करने पर टीम और खिलाड़ी की मुश्किल बढ़ सकती है।
सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों की अनावश्यक आवाजाही पर रोक
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि टीम प्रबंधन को साफ निर्देश दिए गए हैं कि मैच के दौरान सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों की अनावश्यक आवाजाही पर पूरी तरह रोक रहेगी। बाउंड्री लाइन और एलइडी विज्ञापन बोर्ड के बीच केवल सीमित खिलाड़ियों को ही रहने की अनुमति होगी। बीसीसीआई इन नियमों को और भी कड़ा करने का विचार कर रही है।
नियम सख्त करने की वजह नहीं बताई
माना जा रहा है कि यह नया नियम एमपीसी (मैच खेलने की शर्तों) के क्लॉज 11.5.2 और 24.1.4 को और सख्ती से लागू करने के लिए लाया गया है। क्लॉज 11.5.2 के मुताबिक, बिना अंपायर की अनुमति के मैदान पर ड्रिंक्स ले जाना या समय बर्बाद करना नियमों के खिलाफ है।
बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के दौरान ये फैसला क्यों लिया है? इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि मैच के दौरान अनुशासन बनाए रखने, अनावश्यक भीड़ और व्यवधान को कम करने और खेल की गति को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से ये नियम लाए गए हैं।



𝙍𝙖𝙬 𝙍𝙚𝙖𝙘𝙩𝙞𝙤𝙣𝙨 from a 𝙂𝙖𝙢𝙚 𝙤𝙛 𝙈𝙖𝙧𝙜𝙞𝙣𝙨 
