BCCI ने स्वीकारा न्यूजीलैंड का ऑफर! ODI वर्ल्ड कप से पहले ज्यादा एक्शन में नजर आएंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा

BCCI ने स्वीकारा न्यूजीलैंड का ऑफर! ODI वर्ल्ड कप से पहले ज्यादा एक्शन में नजर आएंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा

Virat Kohli and Rohit Sharma: विराट कोहली और रोहित शर्मा आईपीएल 2026 के बाद एक बार फिर एक्‍शन में नजर आएंगे। भारत को इस साल के आखिर तक 15 वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने हैं, लेकिन अब रिपोर्ट आ रही है कि न्‍यूजीलैंड क्रिकेट ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के मैचों को घटाकर वनडे मैच बढ़ाने का प्रस्‍ताव दिया है। अगर ऐसा होता है तो विराट-रोहित को वनडे वर्ल्‍ड कप 2027 की तैयारी के लिए ज्‍यादा समय मिल सकेगा। 

Virat Kohli and Rohit Sharma: टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के बाद आईपीएल 2026 सीजन शुरू होगा, जो मई के आखिर में खत्म होना है। इसके बाद भारत का पूरा ध्यान अपने अगले बड़े असाइनमेंट वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर होगा। टी20 हैवी फेज के बाद एक बार फिर सबका ध्यान विराट कोहली और रोहित शर्मा की सीनियर जोड़ी पर होगा, क्योंकि भारतीय टीम जून से अपने 50 ओवर के अभियान की तैयारी शुरू करेगा। भारत को इस साल के आखिर में पहले से ही 15 वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने हैं। रिपोर्ट की मानें तो बीसीसीआई (BCCI) न्‍यूजीलैंड के वनडे सीरीज के मैच बढ़ाने को राजी हो गया है। इसका मतलब है कि कोहली और रोहित को वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए और भी ज्‍यादा मैच खेलने को मिलेंगे।

टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज होगी छोटी!

क्रिकहब की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत इस साल के आखिर में न्यूजीलैंड के अपने व्हाइट-बॉल दौरे पर वनडे मैच बढ़ा सकता है, जबकि टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज को छोटा कर सकता है। यह कदम वनडे वर्ल्‍ड कप 2027 से पहले इस फॉर्मेट को दी जा रही स्ट्रेटेजिक प्रायोरिटी को दिखाएगा।

तय शेड्यूल के तहत भारत को अक्टूबर और नवंबर के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल, दो वनडे इंटरनेशनल और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वनडे सीरीज को दो और मैचों के लिए बढ़ाया जा सकता है, जिसके बाद टी20 सीरीज तीन मैचों की हो जाएगी।

न्यूजीलैंड की दिलचस्पी कमर्शियल!

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने बीसीसीआई को यह प्रपोजल दिया था। जबकि भारत का वनडे पर फोकस वर्ल्ड कप की तैयारी से जुड़ा है। न्यूजीलैंड की दिलचस्पी कमर्शियल मानी जा रही है। कोहली और रोहित की एक लंबी वनडे सीरीज, जो शायद देश के अपने आखिरी टूर पर होगी से ब्रॉडकास्टर और स्टेकहोल्डर की काफी दिलचस्पी पैदा होने की उम्मीद है।

जल्द ही ऑफिशियल हो सकता शेड्यूल

यहां साफ कर दें कि बीसीसीआई या न्‍यूजीलैंड क्रिकेट ने अभी तक इस संबंध में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन संकेत हैं कि बदला हुआ व्हाइट-बॉल शेड्यूल जल्द ही ऑफिशियल हो सकता है। इस साल के दूसरे हाफ में भारत का वनडे कैलेंडर जून में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज से शुरू होगा।

इसके बाद जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ तीन और मैच होंगे। फिर वह वेस्ट इंडीज से खेलने के लिए घर लौटेंगे तो भी इतने ही मैच होंगे। भारत साल का अंत श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के साथ करेगा।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *