शेखपुरा के स्थानीय रामाधीन महाविद्यालय के मैदान में खेले जा रहे बाबा कामेश्वर नाथ टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन शुक्रवार को BCC लखीसराय ने महसौना टीम को 174 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस मैच में BCC लखीसराय के बल्लेबाज गोलू कुमार ने शानदार शतक जड़ा। टूर्नामेंट आयोजक राजेश कुमार सिंहा और प्रदीप राय ने बताया कि टॉस जीतकर BCC लखीसराय के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 367 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें गोलू कुमार ने 108 रन और सोनू कुमार ने 85 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। महसौना की ओर से आकाश कुमार और अमर कुमार ने चार-चार विकेट लिए। विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महसौना की टीम 18 ओवर में 193 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। नवजीत ने 66 रन और विशाल ने 38 रन बनाए, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। BCC लखीसराय के गेंदबाजों में सोनू सिंह ने चार विकेट और सोनू स्टार ने तीन विकेट झटके। अपने शानदार शतक और एक विकेट के प्रदर्शन के लिए गोलू कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया। इस टूर्नामेंट को लेकर स्थानीय लोगों, विशेषकर युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। चौथे दिन के मैच में दर्शकों ने चौकों और छक्कों का भरपूर आनंद लिया। शेखपुरा के स्थानीय रामाधीन महाविद्यालय के मैदान में खेले जा रहे बाबा कामेश्वर नाथ टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन शुक्रवार को BCC लखीसराय ने महसौना टीम को 174 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस मैच में BCC लखीसराय के बल्लेबाज गोलू कुमार ने शानदार शतक जड़ा। टूर्नामेंट आयोजक राजेश कुमार सिंहा और प्रदीप राय ने बताया कि टॉस जीतकर BCC लखीसराय के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 367 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें गोलू कुमार ने 108 रन और सोनू कुमार ने 85 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। महसौना की ओर से आकाश कुमार और अमर कुमार ने चार-चार विकेट लिए। विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महसौना की टीम 18 ओवर में 193 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। नवजीत ने 66 रन और विशाल ने 38 रन बनाए, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। BCC लखीसराय के गेंदबाजों में सोनू सिंह ने चार विकेट और सोनू स्टार ने तीन विकेट झटके। अपने शानदार शतक और एक विकेट के प्रदर्शन के लिए गोलू कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया। इस टूर्नामेंट को लेकर स्थानीय लोगों, विशेषकर युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। चौथे दिन के मैच में दर्शकों ने चौकों और छक्कों का भरपूर आनंद लिया।


