भोगांव में बेसिक प्रीमियर लीग:बेसिक धुरंधर को 63 रन से हराया, जागीर किंग्स को 4 विकेट से मात दी

भोगांव में बेसिक प्रीमियर लीग:बेसिक धुरंधर को 63 रन से हराया, जागीर किंग्स को 4 विकेट से मात दी

मैनपुरी में प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन द्वारा भोगांव के रामलीला मैदान पर आयोजित बेसिक प्रीमियर लीग में शनिवार को दो मैच खेले गए। इन मैचों में करहल थंडर्स ने बेसिक धुरंधर टीम को 63 रन से हराया, जबकि बेवर बेसिक दबंग ने जागीर किंग्स पर 4 विकेट से जीत दर्ज की। पहले मैच में करहल थंडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 233 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से नमन तिवारी ने शानदार 101 रन बनाए, वहीं अनुज अवतार ने 69 और लक्ष्मण ने 30 रनों का योगदान दिया। बेसिक धुरंधर के लिए विक्रम और अवनीश ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेसिक धुरंधर टीम 15 ओवर में 170 रन ही बना सकी और 63 रन से मैच हार गई। गौरव ने 31, विक्रम ने 37 और मनोज ने 36 रन बनाए। करहल थंडर्स की ओर से नितिन यादव ने 3 और अभिषेक ने 2 विकेट झटके। नमन तिवारी को उनके शानदार शतक के लिए लखन भदौरिया द्वारा ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया। दूसरे मैच में जागीर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 120 रन बनाए। अनुरुद्ध ने 29 और रजत चौहान ने 20 रन का योगदान दिया। बेवर बेसिक दबंग के ललित मोहन ने 3 और संजय राजपूत ने 2 विकेट लिए। जवाब में बेवर बेसिक दबंग ने 13 ओवर में 125 रन बनाकर 4 विकेट से जीत हासिल की। लोकपाल ने 39 और अतुल दीक्षित ने 32 रन बनाए। जागीर किंग्स के राजू यादव, अनुरुद्ध और सौरभ राठौड़ ने एक-एक विकेट लिया। संजय राजपूत को pspsa अध्यक्ष सुजीत चौहान द्वारा ‘मैन ऑफ द मैच’ से सम्मानित किया गया। मैचों में स्कोरिंग की जिम्मेदारी सुभाष और सुनील कमल ने संभाली, जबकि अमन राजपूत और रवि ने अंपायरिंग की। दीप चंद्र और राहुल यादव ने आंखों देखा हाल सुनाया। इस अवसर पर अनुजेश, नितिन, ऋषि चौहान, पवन, गगन, सुमित शुक्ला, शीलेश सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *