#Ratlam के शीतलतीर्थ में बसंत उत्सव

#Ratlam के शीतलतीर्थ में बसंत उत्सव

रतलाम. बसंत पंचमी उत्सव वैसे तो 23 जनवरी को मनाया जाएगा। इसके पूर्व रतलाम के सैलाना रोड स्थित शीतलतीर्थ में सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल ने उत्साह उमंग और उल्लास भरे वातावरण में मनाते हुए बसंत पंचमी उत्सव का आगाज किया।
बड़ी संख्या में मातृशक्तियां पीले वस्त्र धारण कर बसंत पर्व मनाने तीर्थ पहुंची। मकर संक्रांति के अन्तर्गत यहां हल्दी कुमकुम कर सुहाग सामग्री भेंट की। इस मौके पर अध्यक्ष कौशल्या त्रिवेदी ने कहा कि हम सभी के सहयोग से आगे भी अपने सभी पर्वों को इसी तरह मना कर अपनी संस्कृति को कायम रखेंगे।

सखियों ने भेंट किए गुलाब
शुरुआत में अध्यक्ष त्रिवेदी, संरक्षक अनीता दवे, सचिव कविता राजपुरोहित को मंचासीन कर सखियों ने गुलाब भेंट कर कार्यक्रम में सभी ब्राह्मण समाज अध्यक्षाओ मीनाक्षी रावल नागर ब्राह्मण समाज, राधा व्यास पारीक ब्राह्मण समाज, नमिता शुक्ला मोड ब्राह्मण समाज, कविता पुरोहित, पुरोहित ब्राह्मण समाज का दुपट्टा माला पहनाकर स्वागत किया।

वेल ड्र्रेस स्पर्धा का आयोजन
वेल ड्रेस स्पर्धा में प्रथम संतोष राजपुरोहित व पूजा दवे रही। सरोज ओझा व मधु द्विवेदी निर्णायक रहे। कार्यक्रम के दौरान सुधा पाराशर, भावना पुरोहित, सीमा भारद्वाज, कुसुम शर्मा, कीर्ति पांडे, किरण उपाध्याय, कविता तिवारी, रानू त्रिवेदी, मधु द्विवेदी आदि उपस्थित रही। अनीता दवे ने आभार माना। संचालन संतोष जोशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *