मोतिहारी में बसंत पंचमी के अवसर पर सीकरीया फार्मेसी कॉलेज परिसर में सरस्वती पूजा उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती की आराधना कर विद्या, बुद्धि और संस्कार की कामना की। कॉलेज परिसर को भक्तिमय वातावरण में सजाया गया था। कार्यक्रम में बिहार राज्य मत्स्य आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में उपमहापौर लालबाबू प्रसाद, भाजपा युवा नेता यमुना सीकरीया, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, भाजपा नेत्री डॉ. हिना चंद्र और कॉलेज की प्राचार्य प्रीति दुबे सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। श्रीकृष्ण के 24 अवतारों के चित्रों का अनावरण भी किया गया इस अवसर पर अतिथियों ने संयुक्त रूप से फार्मेसी कॉलेज के नवनिर्मित कार्यालय का शुभारंभ किया। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के 24 अवतारों के चित्रों का अनावरण भी किया गया, जो छात्रों के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा का केंद्र बना। कार्यक्रम के दौरान छात्रों के बीच मां सरस्वती की तस्वीरें भी वितरित की गईं। भाजपा नेता यमुना सीकरीया ने इस अवसर पर कहा कि युवा पीढ़ी में संस्कार और संस्कृति की चेतना जगाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से कॉलेज में प्रत्येक नए नामांकन पर छात्रों को मां सरस्वती की तस्वीर भेंट की जाएगी। छात्रों में अपने धर्म और परंपरा के प्रति बढ़ती है जागरूकता मत्स्य आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्रों में अपने धर्म और परंपरा के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा देश हर क्षेत्र में विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। डॉ. हिना चंद्र ने सुझाव दिया कि इस तरह के आयोजन सभी स्कूल और कॉलेजों में होने चाहिए। पूजा-अर्चना पंडित अमित राज द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराई गई। मोतिहारी में बसंत पंचमी के अवसर पर सीकरीया फार्मेसी कॉलेज परिसर में सरस्वती पूजा उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती की आराधना कर विद्या, बुद्धि और संस्कार की कामना की। कॉलेज परिसर को भक्तिमय वातावरण में सजाया गया था। कार्यक्रम में बिहार राज्य मत्स्य आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में उपमहापौर लालबाबू प्रसाद, भाजपा युवा नेता यमुना सीकरीया, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, भाजपा नेत्री डॉ. हिना चंद्र और कॉलेज की प्राचार्य प्रीति दुबे सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। श्रीकृष्ण के 24 अवतारों के चित्रों का अनावरण भी किया गया इस अवसर पर अतिथियों ने संयुक्त रूप से फार्मेसी कॉलेज के नवनिर्मित कार्यालय का शुभारंभ किया। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के 24 अवतारों के चित्रों का अनावरण भी किया गया, जो छात्रों के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा का केंद्र बना। कार्यक्रम के दौरान छात्रों के बीच मां सरस्वती की तस्वीरें भी वितरित की गईं। भाजपा नेता यमुना सीकरीया ने इस अवसर पर कहा कि युवा पीढ़ी में संस्कार और संस्कृति की चेतना जगाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से कॉलेज में प्रत्येक नए नामांकन पर छात्रों को मां सरस्वती की तस्वीर भेंट की जाएगी। छात्रों में अपने धर्म और परंपरा के प्रति बढ़ती है जागरूकता मत्स्य आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्रों में अपने धर्म और परंपरा के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा देश हर क्षेत्र में विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। डॉ. हिना चंद्र ने सुझाव दिया कि इस तरह के आयोजन सभी स्कूल और कॉलेजों में होने चाहिए। पूजा-अर्चना पंडित अमित राज द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराई गई।


