Basant Panchami School Holiday 2026: 23 जनवरी को स्कूलों की छुट्टी, जानें राजस्थान, दिल्ली, यूपी, बिहार का क्या है अपडेट

Basant Panchami School Holiday 2026: 23 जनवरी को स्कूलों की छुट्टी, जानें राजस्थान, दिल्ली, यूपी, बिहार का क्या है अपडेट

Basant Panchami School Holiday 2026: जनवरी की कड़ाके की ठंड के बीच इस साल बसंत पंचमी 23 जनवरी 2026 को मनाई जा रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इसे अलग नामों से जाना जाता है। कहीं यह सरस्वती पर्व है, तो कहीं विद्या पर्व। इस दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा होती है और स्कूल-कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रौनक देखने को मिलती है। हर साल की तरह इस बार भी छात्रों और अभिभावकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है, क्या बसंत पंचमी के दिन स्कूलों की छुट्टी रहेगी या नहीं? इसका जवाब हर राज्य में अलग-अलग है।

School Holiday In Bihar: बिहार में रहेगी पूरी छुट्टी

बसंत पंचमी का रंग बिहार में कुछ अलग ही होता है। यहां यह पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसी वजह से 23 जनवरी को बिहार के सरकारी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। छात्रों को इस दिन पढ़ाई से पूरी राहत मिलेगी और वे पूजा-पाठ और त्योहार का आनंद ले सकेंगे।

School Holiday In UP: उत्तर प्रदेश में भी स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए भी अच्छी खबर है। बेसिक शिक्षा परिषद के हॉलीडे कैलेंडर 2026 के अनुसार बसंत पंचमी पर अवकाश दिया गया है। इसका मतलब है कि 23 जनवरी को यूपी के स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

School Holiday In Rajasthan: राजस्थान मध्य प्रदेश में छुट्टी नहीं

23 जनवरी को वसंत पंचमी के अवसर पर राजस्थान और मध्य प्रदेश में स्कूलों की छुट्टी नहीं रहने वाली है। इस अवसर पर इन दो राज्यों में किसी प्रकार के छुट्टी का ऐलान नहीं किया गया है। दिल्ली में भी छुट्टी की घोषणा नहीं की गई है।

Basant Panchami School Holiday 2026: अपने राज्य की सही जानकारी कैसे पाएं?

देश के सभी राज्यों में एक जैसा नियम नहीं होता। कई जगह छुट्टी होती है, तो कई जगह स्कूल खुले रहते हैं। इसलिए अगर आप अपने राज्य या जिले की पक्की जानकारी चाहते हैं, तो जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) की आधिकारिक वेबसाइट जरूर देखें। चाहें तो अपने स्कूल प्रशासन से भी संपर्क कर सकते हैं, ताकि किसी तरह का भ्रम न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *