मधुबनी में बसंत पंचमी महोत्सव का शुभारंभ:ADM और DPRO ने दीप जलाकर किया उद्घाटन, लोक कलाकारों ने किया परफॉर्म

मधुबनी में बसंत पंचमी महोत्सव का शुभारंभ:ADM और DPRO ने दीप जलाकर किया उद्घाटन, लोक कलाकारों ने किया परफॉर्म

मधुबनी के नगर भवन में शनिवार को बसंत पंचमी महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया गया। बिहार के कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, डीपीआरओ परिमल कुमार और कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस सांस्कृतिक संध्या में समूह लोक नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मिथिला की समृद्ध कला, संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बिहार की समृद्ध लोकनृत्य परंपरा को एक मंच प्रदान करना और प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रोत्साहित करना है। यह प्रतियोगिता लोक संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मधुबनी के नगर भवन में शनिवार को बसंत पंचमी महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया गया। बिहार के कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, डीपीआरओ परिमल कुमार और कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस सांस्कृतिक संध्या में समूह लोक नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मिथिला की समृद्ध कला, संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बिहार की समृद्ध लोकनृत्य परंपरा को एक मंच प्रदान करना और प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रोत्साहित करना है। यह प्रतियोगिता लोक संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *