मधुबनी में बसंत पंचमी महोत्सव 2026 संपन्न:लोकनृत्य प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोहा; विजेता पुरस्कृत

मधुबनी में बसंत पंचमी महोत्सव 2026 संपन्न:लोकनृत्य प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोहा; विजेता पुरस्कृत

मधुबनी में कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बसंत पंचमी महोत्सव-2026 का समापन हो गया है। नगर भवन (टाउन हॉल) में हुए इस महोत्सव के दौरान समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में जिले और राज्य के विभिन्न विद्यालयों तथा संस्थानों के प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता में पारंपरिक लोकनृत्यों की सशक्त और आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। प्रथम आने वाले विजेता को मिला 10,000 प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में लोक संगीत विशेषज्ञ जटाधर पासवान, नृत्य शिक्षिका प्रज्ञा मिश्र और कथक नृत्य विशेषज्ञ सविता कुमारी शामिल थीं। दिशा की सदस्य सोनी कुमारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार मधु कुमारी एवं समूह (मिथिला चित्रकला संस्था, मधुबनी) को ₹10,000 के साथ मिला। द्वितीय पुरस्कार दिव्या कुमारी एवं समूह (जगदीश नंदन महाविद्यालय, मधुबनी) को ₹7,500 और तृतीय पुरस्कार अमरनाथ एवं समूह (शो टॉपर ग्रुप, मधुबनी) को ₹5,000 की राशि के साथ प्रदान किया गया। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन लोक कला और परंपरा के संरक्षण के साथ-साथ युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच प्रदान करते हैं। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य लोक कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहन देना और नवोदित कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना था। कलाकारों ने दीं अपनी प्रस्तुतियां सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रसिद्ध लोक कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। लोक गायिका रूपम पुष्पम की जुगलबंदी लोक गायन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोक गायक गोविंद पाण्डेय, लोक गायिका जनक नंदिनी झंकार, शिवानी बैंड और सितार वादक रोहित कुमार झा सहित अन्य कलाकारों की सुमधुर प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बनाया। समूह लोकगीत और लोकनृत्य की प्रस्तुतियों ने बिहार एवं मिथिला की समृद्ध लोक संस्कृति को मंच पर जीवंत किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, बुद्धिजीवी, विद्यार्थी और आम दर्शक उपस्थित थे। मधुबनी में कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बसंत पंचमी महोत्सव-2026 का समापन हो गया है। नगर भवन (टाउन हॉल) में हुए इस महोत्सव के दौरान समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में जिले और राज्य के विभिन्न विद्यालयों तथा संस्थानों के प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता में पारंपरिक लोकनृत्यों की सशक्त और आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। प्रथम आने वाले विजेता को मिला 10,000 प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में लोक संगीत विशेषज्ञ जटाधर पासवान, नृत्य शिक्षिका प्रज्ञा मिश्र और कथक नृत्य विशेषज्ञ सविता कुमारी शामिल थीं। दिशा की सदस्य सोनी कुमारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार मधु कुमारी एवं समूह (मिथिला चित्रकला संस्था, मधुबनी) को ₹10,000 के साथ मिला। द्वितीय पुरस्कार दिव्या कुमारी एवं समूह (जगदीश नंदन महाविद्यालय, मधुबनी) को ₹7,500 और तृतीय पुरस्कार अमरनाथ एवं समूह (शो टॉपर ग्रुप, मधुबनी) को ₹5,000 की राशि के साथ प्रदान किया गया। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन लोक कला और परंपरा के संरक्षण के साथ-साथ युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच प्रदान करते हैं। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य लोक कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहन देना और नवोदित कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना था। कलाकारों ने दीं अपनी प्रस्तुतियां सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रसिद्ध लोक कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। लोक गायिका रूपम पुष्पम की जुगलबंदी लोक गायन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोक गायक गोविंद पाण्डेय, लोक गायिका जनक नंदिनी झंकार, शिवानी बैंड और सितार वादक रोहित कुमार झा सहित अन्य कलाकारों की सुमधुर प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बनाया। समूह लोकगीत और लोकनृत्य की प्रस्तुतियों ने बिहार एवं मिथिला की समृद्ध लोक संस्कृति को मंच पर जीवंत किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, बुद्धिजीवी, विद्यार्थी और आम दर्शक उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *