अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डंडारी नगर इकाई का पुनर्गठन डंडारी के एक निजी कोचिंग संस्थान में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। कार्यक्रम में पुराने नगर इकाई को भंग करते हुए नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। एबीवीपी उत्तर बिहार के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दयानिधान गिरी ने नई इकाई की घोषणा करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद एक सशक्त छात्र शक्ति के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है, जो भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। एबीवीपी उत्तर बिहार के प्रांत मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि परिषद की कुल सदस्यता 76,98,448 तक पहुंच चुकी है। एबीवीपी बेगूसराय दक्षिण के खेलो भारत संयोजक धनंजय प्रियांशु एवं बलिया नगर मंत्री श्रीराम ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रों के बीच राष्ट्रवादी विचारधारा और समर्पण भाव को जागृत करने का कार्य करती है। नई नगर कार्यकारिणी में बसंत कुमार को नगर अध्यक्ष, मोहन कुमार को नगर उपाध्यक्ष तथा दिवेश कुमार को पुनः नगर मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। वहीं सुमन कुमार एवं शुभम झा को नगर सह मंत्री नीरज कुमार को नगर कार्यालय मंत्री विशाल कुमार को नगर कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावे आकाशदीप कुमार को सोशल मीडिया संयोजक, कुंदन कुमार को सोशल मीडिया सह संयोजक, अमरजीत कुमार को एसएफडी संयोजक, प्रवीण कुमार को एसएफएस संयोजक, सचिन कुमार को राष्ट्रीय कला मंच संयोजक, निकेश झा को खेलो भारत संयोजक तथा रूपेश कुमार को प्रतियोगी छात्र कार्य संयोजक बनाया गया। नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अभिषेक कुमार, दिलीप कुमार, सचिन कुमार एवं पवन कुमार को दायित्व सौंपा गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डंडारी नगर इकाई का पुनर्गठन डंडारी के एक निजी कोचिंग संस्थान में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। कार्यक्रम में पुराने नगर इकाई को भंग करते हुए नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। एबीवीपी उत्तर बिहार के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दयानिधान गिरी ने नई इकाई की घोषणा करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद एक सशक्त छात्र शक्ति के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है, जो भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। एबीवीपी उत्तर बिहार के प्रांत मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि परिषद की कुल सदस्यता 76,98,448 तक पहुंच चुकी है। एबीवीपी बेगूसराय दक्षिण के खेलो भारत संयोजक धनंजय प्रियांशु एवं बलिया नगर मंत्री श्रीराम ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रों के बीच राष्ट्रवादी विचारधारा और समर्पण भाव को जागृत करने का कार्य करती है। नई नगर कार्यकारिणी में बसंत कुमार को नगर अध्यक्ष, मोहन कुमार को नगर उपाध्यक्ष तथा दिवेश कुमार को पुनः नगर मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। वहीं सुमन कुमार एवं शुभम झा को नगर सह मंत्री नीरज कुमार को नगर कार्यालय मंत्री विशाल कुमार को नगर कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावे आकाशदीप कुमार को सोशल मीडिया संयोजक, कुंदन कुमार को सोशल मीडिया सह संयोजक, अमरजीत कुमार को एसएफडी संयोजक, प्रवीण कुमार को एसएफएस संयोजक, सचिन कुमार को राष्ट्रीय कला मंच संयोजक, निकेश झा को खेलो भारत संयोजक तथा रूपेश कुमार को प्रतियोगी छात्र कार्य संयोजक बनाया गया। नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अभिषेक कुमार, दिलीप कुमार, सचिन कुमार एवं पवन कुमार को दायित्व सौंपा गया।


