समस्तीपुर में एक नाई की मौत हो गई है। मृतक की पहचान गांव के महेंद्र ठाकुर के बेटे सन्नी ठाकुर (48) के रूप में की गई है। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौत को संदिग्ध मानते हुए सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। मामला उजियारपुर थाना क्षेत्र के गांवपुर वार्ड-6 मोहल्ला का है। मृतक के बेटे ऋतिक कुमार का कहना है कि देसी शराब पीने से उसके पिता की मौत हुई है। बेटे ने बताया है कि सुबह करीब भी 11 बजे उनके पिता घर पर ही थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया। इसके बाद उन्होंने गांव में ही सहनी टोल के पास जाकर देसी शराब का सेवन किया। शराब पीने के बाद ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद तस्कर ने उनके शव को घर से निकाल कर पास के ही खेत में खींच कर रख दिया गया। पुलिस बोली- मौत संदिग्ध है बेटे ने आगे बताया कि काफी देर बाद हल्ला होने पर जब परिवार के लोग लाश देखने गए, तो देखा कि यह उनके पिता का ही शव है। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। पुलिस इसे संदिग्ध मौत मान रही है। युवक पर देसी दारू बेचने का आरोप गांव के ही सतना नाम के युवक पर देसी दारू बेचने का आरोप है। मृतक के बेटे का आरोप है कि गांव का ही सतना नाम का युवक महुआ दारू अवैध रूप से बेचता है। उसके पिता की मौत महुआ दारू पीने से हुई है। अभी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि नाई की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है। परिवार के लोग देसी दारु पीने से मौत की बात बता रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। बरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। समस्तीपुर में एक नाई की मौत हो गई है। मृतक की पहचान गांव के महेंद्र ठाकुर के बेटे सन्नी ठाकुर (48) के रूप में की गई है। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौत को संदिग्ध मानते हुए सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। मामला उजियारपुर थाना क्षेत्र के गांवपुर वार्ड-6 मोहल्ला का है। मृतक के बेटे ऋतिक कुमार का कहना है कि देसी शराब पीने से उसके पिता की मौत हुई है। बेटे ने बताया है कि सुबह करीब भी 11 बजे उनके पिता घर पर ही थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया। इसके बाद उन्होंने गांव में ही सहनी टोल के पास जाकर देसी शराब का सेवन किया। शराब पीने के बाद ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद तस्कर ने उनके शव को घर से निकाल कर पास के ही खेत में खींच कर रख दिया गया। पुलिस बोली- मौत संदिग्ध है बेटे ने आगे बताया कि काफी देर बाद हल्ला होने पर जब परिवार के लोग लाश देखने गए, तो देखा कि यह उनके पिता का ही शव है। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। पुलिस इसे संदिग्ध मौत मान रही है। युवक पर देसी दारू बेचने का आरोप गांव के ही सतना नाम के युवक पर देसी दारू बेचने का आरोप है। मृतक के बेटे का आरोप है कि गांव का ही सतना नाम का युवक महुआ दारू अवैध रूप से बेचता है। उसके पिता की मौत महुआ दारू पीने से हुई है। अभी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि नाई की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है। परिवार के लोग देसी दारु पीने से मौत की बात बता रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। बरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


