पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की बार काउंसिल के चुनाव आज:रोहतक में बनाए 6 मतदान केंद्र, 4166 मतदाता डालेंगे वोट

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की बार काउंसिल के चुनाव आज:रोहतक में बनाए 6 मतदान केंद्र, 4166 मतदाता डालेंगे वोट

रोहतक में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की बार काउंसिल के चुनाव आज जिला न्यायालय परिसर में आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए 6 मतदान केंद्र बनाए गए है। मतदान केंद्रों पर जिले के 4166 मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंगे। चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी सचिन गुप्ता ने बताया कि सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। बार काउंसिल के चुनाव के लिए प्रशासन द्वारा 6 मतदान पार्टियां और दो आरक्षित पार्टियां गठित की गई है। बार काउंसिल के चुनाव शांतिपूर्वक व निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के दृष्टिगत सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। कमिश्नर के ओएसडी को बनाया नोडल अधिकारी
डीसी सचिन गुप्ता ने बताया कि बार काउंसिल के चुनाव के लिए मंडल आयुक्त (कमिश्नर) के ओएसडी शुभम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही डयूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए है। चुनाव कार्यालय द्वारा चुनाव ड्यूटी में तैनात स्टाफ को हैंड्स ऑन ट्रेनिंग भी दी गई है। चुनाव स्टाफ को दी गई हैंड्स ऑन ट्रेनिंग
डीसी सचिन गुप्ता ने बताया कि चुनाव कार्यालय द्वारा चुनाव स्टाफ को न्यायिक परिसर में चुनाव प्रक्रिया की हैंड्स ऑन ट्रेनिंग दी गई। इस चुनाव के लिए प्रत्येक मतदान पार्टी में पांच सदस्य शामिल किए गए और चुनाव के लिए दो आरक्षित मतदान पार्टियों सहित 8 मतदान पार्टिया गठित की गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *