भागलपुर के स्टेडियम में फुटबॉल टूर्नामेंट:ट्राय ब्रेकर में बांका की जीत, मुंगेर को 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

भागलपुर के स्टेडियम में फुटबॉल टूर्नामेंट:ट्राय ब्रेकर में बांका की जीत, मुंगेर को 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

भागलपुर के कृष्णानंद स्टेडियम में आयोजित कुमार अमरेंद्र मोहन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबला बांका और मुबारचक (मुंगेर) के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। अंततः मैच का फैसला ट्राय ब्रेकर से हुआ, जिसमें बांका ने 4-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि निशांत सिंह (भारत सरकार गृह मंत्रालय, राजभाषा सलाहकार और भारतीय रेल सलाहकार समिति सदस्य) ने किया। इस अवसर पर अतिथियों को बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में अरुण स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष अरुण सिंह, समाजसेवी शत्रुघ्न चौधरी, अश्विनी कुमार उर्फ बंटी सिंह एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला संयोजक भजनदेव मांझी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दर्शकों में मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। निर्धारित समय में कोई गोल नहीं होने के बाद ट्राय ब्रेकर का सहारा लिया गया। बांका की टीम ने चार गोल दागे, जबकि मुबारचक मुंगेर की टीम केवल दो गोल ही कर सकी। दो गोल के अंतर से मिली जीत के साथ बांका ने अंतिम चार में प्रवेश कर लिया। मैच में रेफरी की भूमिका धर्मेंद्र कुमार, मनोज मंडल, दयानंद कुमार और उपेंद्र मंडल ने निभाई। टूर्नामेंट को सफल बनाने में शशि कुमार चौधरी, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार साह, संदीप पांडेय, अरुण कुमार गुप्ता सहित अन्य खिलाड़ियों व ग्रामीणों की अहम भूमिका रही।दर्शकों की भारी भीड़ ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। भागलपुर के कृष्णानंद स्टेडियम में आयोजित कुमार अमरेंद्र मोहन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबला बांका और मुबारचक (मुंगेर) के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। अंततः मैच का फैसला ट्राय ब्रेकर से हुआ, जिसमें बांका ने 4-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि निशांत सिंह (भारत सरकार गृह मंत्रालय, राजभाषा सलाहकार और भारतीय रेल सलाहकार समिति सदस्य) ने किया। इस अवसर पर अतिथियों को बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में अरुण स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष अरुण सिंह, समाजसेवी शत्रुघ्न चौधरी, अश्विनी कुमार उर्फ बंटी सिंह एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला संयोजक भजनदेव मांझी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दर्शकों में मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। निर्धारित समय में कोई गोल नहीं होने के बाद ट्राय ब्रेकर का सहारा लिया गया। बांका की टीम ने चार गोल दागे, जबकि मुबारचक मुंगेर की टीम केवल दो गोल ही कर सकी। दो गोल के अंतर से मिली जीत के साथ बांका ने अंतिम चार में प्रवेश कर लिया। मैच में रेफरी की भूमिका धर्मेंद्र कुमार, मनोज मंडल, दयानंद कुमार और उपेंद्र मंडल ने निभाई। टूर्नामेंट को सफल बनाने में शशि कुमार चौधरी, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार साह, संदीप पांडेय, अरुण कुमार गुप्ता सहित अन्य खिलाड़ियों व ग्रामीणों की अहम भूमिका रही।दर्शकों की भारी भीड़ ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *