बांका जिले के अमरपुर प्रखंड स्थित मैनमा ओपी और बांका के ओढ़नी डैम ओपी को पूर्ण थाना का दर्जा देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने शनिवार शाम दोनों ओपी को थाना बनाने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा है। उन्होंने मैनमा ओपी परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि सरकार से स्वीकृति मिलते ही मैनमा और ओढ़नी डैम ओपी पूर्ण थाने के रूप में कार्य करने लगेंगे। इससे क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था और मजबूत होगी, जिससे आम लोगों को त्वरित न्याय और बेहतर सुरक्षा मिल सकेगी। एसपी की इस घोषणा पर जनसंवाद में मौजूद ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त करते हुए आभार जताया। इनमें कुशमाहा पंचायत के मुखिया चिरंजीवी कुमार, गोरगामा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रूपेश सिंह और पैक्स अध्यक्ष संजय मंडल प्रमुख थे। ओपी खुलने के बाद अपराध की घटनाओं में कमी ग्रामीणों ने कहा कि पहले इस क्षेत्र में अपराध की घटनाएं अधिक होती थीं, लेकिन ओपी खुलने के बाद स्थिति में काफी सुधार आया है। अब थाना बनने से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान एसपी ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान कुल आठ मामले सामने आए, जो सभी जमीन विवाद से संबंधित थे। एसपी ने शिकायतकर्ताओं से सीधे बात की और मैनमा ओपी अध्यक्ष अयांश रंजन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जमीन विवाद से जुड़े मामलों में बाछनी गांव के रामदेव यादव, सिकंदर यादव, कारु यादव, कुशमाहा पंचायत की उपमुखिया रिंकू देवी और कृष्णानंद मंडल सहित अन्य लोग शामिल थे। एसपी ने स्पष्ट किया कि जमीन विवाद में पुलिस की भूमिका सीमित होती है और ऐसे मामलों में न्यायालय के आदेश के बाद ही पुलिस को कार्रवाई करने में सुविधा होती है। हालांकि, जबरन विवाद या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करती है। घरों में गंदा पानी फैलने की शिकायत इसी दौरान अनंत दास नामक ग्रामीण ने गांव में नाला नहीं होने के कारण घरों में गंदा पानी फैलने की शिकायत की। इस पर एसपी ने उनसे लिखित आवेदन देने को कहा और संबंधित विभाग तक समस्या पहुंचाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में मैनमा ओपी अध्यक्ष अयांश रंजन, एसडीपीओ अमर विश्वास, पुलिस इंस्पेक्टर रमाशंकर सिंह, अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार, सब इंस्पेक्टर बबलू कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। बांका जिले के अमरपुर प्रखंड स्थित मैनमा ओपी और बांका के ओढ़नी डैम ओपी को पूर्ण थाना का दर्जा देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने शनिवार शाम दोनों ओपी को थाना बनाने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा है। उन्होंने मैनमा ओपी परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि सरकार से स्वीकृति मिलते ही मैनमा और ओढ़नी डैम ओपी पूर्ण थाने के रूप में कार्य करने लगेंगे। इससे क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था और मजबूत होगी, जिससे आम लोगों को त्वरित न्याय और बेहतर सुरक्षा मिल सकेगी। एसपी की इस घोषणा पर जनसंवाद में मौजूद ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त करते हुए आभार जताया। इनमें कुशमाहा पंचायत के मुखिया चिरंजीवी कुमार, गोरगामा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रूपेश सिंह और पैक्स अध्यक्ष संजय मंडल प्रमुख थे। ओपी खुलने के बाद अपराध की घटनाओं में कमी ग्रामीणों ने कहा कि पहले इस क्षेत्र में अपराध की घटनाएं अधिक होती थीं, लेकिन ओपी खुलने के बाद स्थिति में काफी सुधार आया है। अब थाना बनने से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान एसपी ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान कुल आठ मामले सामने आए, जो सभी जमीन विवाद से संबंधित थे। एसपी ने शिकायतकर्ताओं से सीधे बात की और मैनमा ओपी अध्यक्ष अयांश रंजन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जमीन विवाद से जुड़े मामलों में बाछनी गांव के रामदेव यादव, सिकंदर यादव, कारु यादव, कुशमाहा पंचायत की उपमुखिया रिंकू देवी और कृष्णानंद मंडल सहित अन्य लोग शामिल थे। एसपी ने स्पष्ट किया कि जमीन विवाद में पुलिस की भूमिका सीमित होती है और ऐसे मामलों में न्यायालय के आदेश के बाद ही पुलिस को कार्रवाई करने में सुविधा होती है। हालांकि, जबरन विवाद या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करती है। घरों में गंदा पानी फैलने की शिकायत इसी दौरान अनंत दास नामक ग्रामीण ने गांव में नाला नहीं होने के कारण घरों में गंदा पानी फैलने की शिकायत की। इस पर एसपी ने उनसे लिखित आवेदन देने को कहा और संबंधित विभाग तक समस्या पहुंचाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में मैनमा ओपी अध्यक्ष अयांश रंजन, एसडीपीओ अमर विश्वास, पुलिस इंस्पेक्टर रमाशंकर सिंह, अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार, सब इंस्पेक्टर बबलू कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।


