भागलपुर के गोराडीह थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में बांका के रजौन थाना क्षेत्र के लश्करी गांव निवासी शैलेंद्र साहू की पत्नी बेबी देवी की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब बेबी देवी किसी काम से गांव के ही एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल पर सवार होकर गोराडीह थाना क्षेत्र जा रही थीं।घटना मंगलवार संध्या की है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है तेज रफ्तार और ओवरलोडेड ट्रैक्टर पर सीमेंट लोड के कारण यह घटना हुई है। जानकारी के अनुसार, गोराडीह थाना क्षेत्र के वीरनोद चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास बेबी देवी मोटरसाइकिल से उतरकर सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान, सीमेंट से ओवरलोड एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में बेबी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। महिला अपने किसी निजी काम को लेकर गई हुई थी। सीमेंट लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया घटना के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने पर गोराडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीमेंट लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जब्त किए गए ट्रैक्टर के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी मृत्यु की खबर मिलते ही परिजन गोराडीह थाना पहुंचे।परिजन पहुंचते ही सभी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। रोने की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। घटना के बाद लश्करी गांव में मातम पसर गया है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय पुलिस द्वारा जब्त किए गए ट्रैक्टर के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। भागलपुर के गोराडीह थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में बांका के रजौन थाना क्षेत्र के लश्करी गांव निवासी शैलेंद्र साहू की पत्नी बेबी देवी की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब बेबी देवी किसी काम से गांव के ही एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल पर सवार होकर गोराडीह थाना क्षेत्र जा रही थीं।घटना मंगलवार संध्या की है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है तेज रफ्तार और ओवरलोडेड ट्रैक्टर पर सीमेंट लोड के कारण यह घटना हुई है। जानकारी के अनुसार, गोराडीह थाना क्षेत्र के वीरनोद चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास बेबी देवी मोटरसाइकिल से उतरकर सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान, सीमेंट से ओवरलोड एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में बेबी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। महिला अपने किसी निजी काम को लेकर गई हुई थी। सीमेंट लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया घटना के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने पर गोराडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीमेंट लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जब्त किए गए ट्रैक्टर के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी मृत्यु की खबर मिलते ही परिजन गोराडीह थाना पहुंचे।परिजन पहुंचते ही सभी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। रोने की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। घटना के बाद लश्करी गांव में मातम पसर गया है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय पुलिस द्वारा जब्त किए गए ट्रैक्टर के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


