ओडिशा में लूटा बैंक; धनबाद में धराए दो अपराधी:बैंक ऑफ महाराष्ट्र से लूटा था 5 करोड़ का सोना, झारखंड-ओडिशा पुलिस की ज्वाइंट कार्रवाई

ओडिशा में लूटा बैंक; धनबाद में धराए दो अपराधी:बैंक ऑफ महाराष्ट्र से लूटा था 5 करोड़ का सोना, झारखंड-ओडिशा पुलिस की ज्वाइंट कार्रवाई

ओडिशा के क्योंझर जिले के बड़बिल स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई करोड़ों रुपए की सनसनीखेज बैंक डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। झारखंड और ओडिशा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस मामले में धनबाद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह डकैती 19 जनवरी 2026 को अज्ञात अपराधियों द्वारा अंजाम दी गई थी, जिसमें बैंक से भारी मात्रा में सोना लूट लिया गया था। घटना के बाद बड़बिल थाना में कांड संख्या 29/26 के तहत धारा 310(2) बीएनएस और 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। वारदात के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। धनबाद पहुंची ओडिशा पुलिस, कई इलाकों में मारा छापा जांच के दौरान क्योंझर के अपर पुलिस अधीक्षक प्रत्युष मोहपात्रा के नेतृत्व में ओडिशा पुलिस की एक विशेष टीम धनबाद पहुंची। यहां धनबाद पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। टीम ने निरसा और सिंदरी थाना क्षेत्र के कई संभावित ठिकानों पर एकसाथ दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी और डकैती में लूटा गया 288 ग्राम सोना बरामद किया गया। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त दो स्कॉर्पियो वाहन और चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए, जिनका इस्तेमाल वारदात की योजना और आपसी संपर्क के लिए किया गया था। नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजा कुमार सिंह (27 वर्ष), निवासी जमुई, बिहार, वर्तमान पता चासनाला, धनबाद और कुणाल राज वर्मा (33 वर्ष), निवासी निरसा, धनबाद के रूप में हुई है। पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस डकैती से जुड़े पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि इस गिरोह में अन्य सदस्य भी शामिल हैं। 5 किलो सोना लूटा गया था, अन्य आरोपियों की हो रही तलाश सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि डकैती के दौरान करीब 5 किलोग्राम सोना लूटा गया था, जिसकी अनुमानित कीमत 5 करोड़ रुपए से अधिक है। उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय समन्वय और त्वरित कार्रवाई के कारण पुलिस को इस मामले में सफलता मिली है। फिलहाल बरामदगी और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। जल्द ही पूरे गिरोह को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। ओडिशा के क्योंझर जिले के बड़बिल स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई करोड़ों रुपए की सनसनीखेज बैंक डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। झारखंड और ओडिशा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस मामले में धनबाद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह डकैती 19 जनवरी 2026 को अज्ञात अपराधियों द्वारा अंजाम दी गई थी, जिसमें बैंक से भारी मात्रा में सोना लूट लिया गया था। घटना के बाद बड़बिल थाना में कांड संख्या 29/26 के तहत धारा 310(2) बीएनएस और 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। वारदात के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। धनबाद पहुंची ओडिशा पुलिस, कई इलाकों में मारा छापा जांच के दौरान क्योंझर के अपर पुलिस अधीक्षक प्रत्युष मोहपात्रा के नेतृत्व में ओडिशा पुलिस की एक विशेष टीम धनबाद पहुंची। यहां धनबाद पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। टीम ने निरसा और सिंदरी थाना क्षेत्र के कई संभावित ठिकानों पर एकसाथ दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी और डकैती में लूटा गया 288 ग्राम सोना बरामद किया गया। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त दो स्कॉर्पियो वाहन और चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए, जिनका इस्तेमाल वारदात की योजना और आपसी संपर्क के लिए किया गया था। नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजा कुमार सिंह (27 वर्ष), निवासी जमुई, बिहार, वर्तमान पता चासनाला, धनबाद और कुणाल राज वर्मा (33 वर्ष), निवासी निरसा, धनबाद के रूप में हुई है। पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस डकैती से जुड़े पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि इस गिरोह में अन्य सदस्य भी शामिल हैं। 5 किलो सोना लूटा गया था, अन्य आरोपियों की हो रही तलाश सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि डकैती के दौरान करीब 5 किलोग्राम सोना लूटा गया था, जिसकी अनुमानित कीमत 5 करोड़ रुपए से अधिक है। उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय समन्वय और त्वरित कार्रवाई के कारण पुलिस को इस मामले में सफलता मिली है। फिलहाल बरामदगी और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। जल्द ही पूरे गिरोह को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *