Bank Holidays in April 2026: अप्रैल में है छुट्टियों की भरमार, देश के अलग-अलग हिस्सों में कुल 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिए लिस्ट

Bank Holidays in April 2026: अप्रैल में है छुट्टियों की भरमार, देश के अलग-अलग हिस्सों में कुल 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिए लिस्ट

Bank Holidays in April 2026: अप्रैल का महीना त्योहारों और छुट्टियों से भरा हुआ है। इस बार कई लॉन्ग वीकेंड भी है। अगर छुट्टियों की लिस्ट देखे बिना बैंक ब्रांच गए तो हाथ मलते वापस आना पड़ सकता है। RBI के आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक अप्रैल 2026 में अगल-अलग जोन में कुल 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसमें त्योहारी छुट्टियां भी हैं, रविवार भी हैं और दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल है।

1 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंक

सबसे पहले बात 1 अप्रैल की। यह दिन वैसे तो नए वित्त वर्ष की शुरुआत है, लेकिन बैंकों के लिए यह पुराने साल के खातों को बंद करने का दिन होता है। इस दिन देशभर में ज़्यादातर बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। अपवाद हैं आइज़ॉल, गंगटोक, कोहिमा, रांची, शिलांग और शिमला। उसके बाद 2 अप्रैल को कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में मौंडी थर्सडे की छुट्टी है। 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे है जो लगभग पूरे देश में मनाया जाएगा। बस अगरतला, चंडीगढ़, गुवाहाटी, जयपुर, जम्मू और श्रीनगर में उस दिन बैंक खुले रहेंगे। 5 अप्रैल को रविवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी। 11 अप्रैल को दूसरे शनिवार और 12 अप्रैल को रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे।

तारीख दिन छुट्टी / कारण किन जगहों पर बैंक बंद रहेंगे
1 अप्रैल बुधवार वार्षिक लेखा बंद / बैंक क्लोजिंग देशभर में अधिकांश जगह
2 अप्रैल गुरुवार मौंडी थर्सडे कोच्चि, तिरुवनंतपुरम
3 अप्रैल शुक्रवार गुड फ्राइडे देश के अधिकांश हिस्सों में
5 अप्रैल रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
11 अप्रैल शनिवार दूसरा शनिवार पूरे देश में
12 अप्रैल रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
14 अप्रैल मंगलवार डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती, बैसाखी, तमिल नव वर्ष, बोहाग बिहू, विशु आदि देश के अधिकांश हिस्सों में
15 अप्रैल बुधवार बंगाली नव वर्ष, विशु, हिमाचल दिवस अगरतला, गुवाहाटी, इटानगर, कोच्चि, कोलकाता, शिमला, तिरुवनंतपुरम
16 अप्रैल गुरुवार बोहाग बिहू गुवाहाटी
19 अप्रैल रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
20 अप्रैल सोमवार बसव जयंती, अक्षय तृतीया बेंगलुरु
21 अप्रैल मंगलवार गरिया पूजा अगरतला
25 अप्रैल शनिवार चौथा शनिवार पूरे देश में
26 अप्रैल रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में

फिर आता है 14 अप्रैल। यह दिन पूरे देश में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती, बैसाखी, तमिल नव वर्ष, बोहाग बिहू, विशु और भी कई त्योहार। इस दिन ज़्यादातर शहरों में बैंक बंद रहेंगे। 15 अप्रैल को बंगाली नव वर्ष, विशु और हिमाचल दिवस की वजह से अगरतला, गुवाहाटी, इटानगर, कोच्चि, कोलकाता, शिमला और तिरुवनंतपुरम में छुट्टी है। 16 अप्रैल को गुवाहाटी में बोहाग बिहू के लिए एक और छुट्टी।

19 अप्रैल को रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे। 20 अप्रैल को बेंगलुरु में बसव जयंती और अक्षय तृतीया की छुट्टी है। 21 अप्रैल को अगरतला में गरिया पूजा के चलते छुट्टी है। 25 अप्रैल को चौथे शनिवार और 26 अप्रैल को रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे।

इंटरनेट बैंकिंग रहेगी चालू

एक जरूरी बात। बैंक शाखा बंद रहे तो घबराने की जरूरत नहीं है। नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI से आप अपने जरूरी बैंकिंग काम निपटा सकते हैं। पैसे भेजने हों, बिल भरने हों या बैलेंस देखना हो, यह सब घर बैठे हो सकता है। लेकिन अगर लॉकर खुलवाना है, कोई दस्तावेज जमा करना है या कोई बड़ा काम है जिसके लिए शाखा में जाना जरूरी है, तो छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *