Bank Holiday on Ram navmi: इस हफ्ते 4 दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में बंद रहेंगे बैंक, देख लें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday on Ram navmi: इस हफ्ते 4 दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में बंद रहेंगे बैंक, देख लें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday in March 2026: इस हफ्ते देश के कई हिस्सों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी, क्योंकि 26 मार्च से 29 मार्च 2026 के बीच देश के अलग-अलग जोन में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इन दिनों कई राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल बिना किसी रुकावट के कर सकेंगे। बैंकों में प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है। इसके अलावा, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं। आइए जानते हैं कि किस दिन कहां बैंक बंद रहने वाले हैं।

इस हफ्ते इन तारीखों को बंद रहेंगे बैंक

26 मार्च 2026: इस दिन श्री राम नवमी के चलते मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
27 मार्च 2026: श्री राम नवमी के मौके पर मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, आंध्र प्रदेश और बिहार में बैंक बंद रहेंगे।
28 मार्च 2026: इस दिन चौथा शनिवार है। इसके चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
29 मार्च 2026: रविवार के चलते इस दिन देशभर में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

31 मार्च को भी रहेगी छुट्टी

31 मार्च 2026 को महावीर जयंती है। ऐसे में गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।

अप्रैल में बैंकों की छुट्टी

अप्रैल में भी बैंकों की कई छुट्टियां हैं। 1 अप्रैल को बैंकों में ग्राहकों से जुड़े काम नहीं होंगे। यह नए वित्त वर्ष का पहला दिन होता है। सालाना खातों को बंद करने के चलते इस दिन बैंक ग्राहकों के लिए बंद रहते हैं। इसके बाद 2 अप्रैल को मांडी थर्सडे, 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल को डा बाबासाहब अंबेडकर जयंती, 15 अप्रैल को बंगाली न्यू ईयर/हिमाचल डे, 16 अप्रैल को बोहाग बिहू, 20 अप्रैल को अक्षय तृतिया और 21 अप्रैल को गरिया पूजा के चलते बैंक बंद रहेंगे।

भले ही बैंक ब्रांच बंद रहें, लेकिन आप अपने अधिकतर बैंकिंग काम घर बैठे ही निपटा सकते हैं। मोबाइल बैंकिंग और डिजिटल बैंकिंग के जरिए अधिकतर बैंकिंग काम कुछ क्लिक्स में पूरे हो जाते हैं। हालांकि, बैंक ब्रांच जाना हो, तो छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *