Bank Holiday in March: इस हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, आ रहे ईद और गुड़ी पड़वा जैसे त्योहार, देखिए छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday in March: इस हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, आ रहे ईद और गुड़ी पड़वा जैसे त्योहार, देखिए छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday in March: इस महीने यानी मार्च में खूब सारी छुट्टियां हैं। इस हफ्ते भी अलग-अलग राज्यों में कुल 4 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इस हफ्ते ईद, उगड़ी, गुड़ी पड़वा जैसे त्योहार आ रहे हैं। ऐसे में आप बैंकों की छुट्टी वाली लिस्ट देखकर ही बैंक ब्रांच के लिए निकलें। वैसे तो बैंक से जुड़े अधिकतर काम ऑनलाइन घर बैठे ही हो जाते हैं। लेकिन फिर भी बड़ी रकम जमा करवाने या लोन लेने जैसे काम के लिए बैंक ब्रांच जान पड़ जाता है। आइए जानते हैं कि मार्च महीने में अब कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं।

कब-कब बंद रहेंगे बैंक

17 मार्च: शब ए कद्र के कारण जम्मू-कश्मीर में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
19 मार्च: गुड़ी पड़वा, उगाड़ी, तेलुगु नववर्ष और साजिबु नोंगमापानबा के कारण महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, गोवा, आंध्र प्रदेश, राजस्थान में बैंक बंद रहेंगे।
20 मार्च: ईद-उल-फितर और जमात उल विदा के मौके पर जम्मू-कश्मीर, केरल और आंध्र प्रदेश में बैंकों में अवकाश रहेगा।
21 मार्च: ईद-उल-फितर के मौके पर असम, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, नगालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
22 मार्च: रविवार के चलते देशभर में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
26 मार्च: श्री राम नवमी के मौके पर मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
27 मार्च: श्री राम नवमी के मौके पर मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, आंध्र प्रदेश और बिहार में बैंक बंद रहेंगे।
28 मार्च: चौथे शनिवार के चलते इस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।
29 मार्च: रविवार के चलते देशभर में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
31 मार्च: महावीर जयंती के मौके पर गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार, झारखंड और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।

इस हफ्ते चार दिन बंद हैं बैंक

अलग-अलग जोन में इस हफ्ते 4 दिन बैंक बंद हैं। 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, उगाड़ी, तेलुगु नववर्ष और साजिबु नोंगमापानबा के कारण कई जगह बैंक बंद हैं। 20 मार्च को ईद-उल-फितर और जमात उल विदा के मौके पर जम्मू-कश्मीर, केरल और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, 21 मार्च को ईद-उल-फितर के मौके पर अधिकतर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 22 मार्च को रविवार के चलते देशभर में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *