बांदा पुलिस ने करोड़ों की साइबर ठगी के रुपये बरामद:1633 शिकायतें निस्तारित, 867 गुम मोबाइल भी मिले

बांदा पुलिस ने करोड़ों की साइबर ठगी के रुपये बरामद:1633 शिकायतें निस्तारित, 867 गुम मोबाइल भी मिले

बांदा पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम, पीड़ितों को त्वरित न्याय और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा को तकनीकी संसाधनों से सुदृढ़ किया गया, जिससे पूरे वर्ष साइबर अपराधियों के खिलाफ कठोर और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकी। वर्ष 2025 में, साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा में PRO, ऑनलाइन NCRP पोर्टल और सीधे थाने पर कुल 1855 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें PRO के माध्यम से 108, NCRP पोर्टल से 1622 और थाने पर प्राप्त 125 ऑनलाइन शिकायतें शामिल थीं। बांदा पुलिस ने प्राथमिकता के आधार पर इन शिकायतों की जांच करते हुए कुल 1633 शिकायतों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया। साइबर अपराधों से संबंधित कुल 16 अभियोग वर्ष 2025 में पंजीकृत किए गए, जिनमें से 10 मामलों का निस्तारण कर लिया गया है। इन मामलों में कुल ₹87,36,778 की साइबर ठगी दर्ज की गई थी। बांदा पुलिस ने त्वरित तकनीकी और विधिक कार्रवाई करते हुए ₹36,38,900 की धनराशि बरामद कर पीड़ितों को वापस कराई, जो लगभग 41.65 प्रतिशत की रिकवरी है। ऑनलाइन एवं NCRP पोर्टल पर पंजीकृत शिकायतों के माध्यम से सामने आए मामलों में वर्ष 2025 के दौरान कुल ₹3,74,56,581 की साइबर ठगी की जानकारी प्राप्त हुई। बांदा पुलिस ने त्वरित समन्वय और तकनीकी कार्रवाई करते हुए ₹97,30,925 की धनराशि होल्ड कराई तथा आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत ₹96,61,316 की धनराशि पीड़ितों के खातों में सफलतापूर्वक वापस कराई। वर्ष 2025 के दौरान साइबर अपराधों में प्रयुक्त अथवा संलिप्त पाए गए 1168 मोबाइल नंबर और 1991 IMEI नंबर ब्लॉक कराए गए, जिससे साइबर अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो सका। इसके अतिरिक्त, CEIR पोर्टल के माध्यम से कुल 867 गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर संबंधित आवेदकों को सुपुर्द किए गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *