लखनऊ में सेना के जवानों की बैंड परफॉर्मेंस:वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने का मनाया गया जश्न, देश भक्ति गीतों पर झूमे लोग

लखनऊ में सेना के जवानों की बैंड परफॉर्मेंस:वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने का मनाया गया जश्न, देश भक्ति गीतों पर झूमे लोग

लखनऊ जनेश्वर मिश्र पार्क में सैन्य बैंड परफॉर्मेंस का आयोजन। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के विशेष अवसर पर राष्ट्रीय स्मृति अभियान के तहत भव्य सैन्य बैंड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेना के जवानों की परफॉर्मेंस देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। जब सैन्य बैंड की धुन गूंजी तो माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया। कार्यक्रम में एएमसी सेंटर के पाइप बैंड, सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर के मिलिट्री बैंड और असम रेजिमेंट के जैज़ बैंड ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों में देश भक्ति की भावना भर दी । वंदे मातरम् से शुरू हुई धुनों की श्रृंखला में सारे जहाँ से अच्छा, मेरा मुल्क मेरा देश, देह शिवा वर मोहे, माँ तुझे सलाम जैसे देशभक्ति गीतों पर परफॉर्मेंस दिया। पारंपरिक सैन्य मार्च, पाइप और ड्रम्स की सटीक ताल का लाइव परफॉर्मेंस देखने को मिला अनुशासन और शौर्य का अद्भुत संगम दिखा । संगीत की गूंज, सैनिकों की एकरूप चाल और सधे हुए स्वरों का शानदार नजारा देखने को मिला । हर प्रस्तुति के बाद तालियों की गड़गड़ाहट और ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंज रहे थे। कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने कहा कि सेवा के जवानों और उनकी परफॉर्मेस को देखकर बहुत आनंद आया। सेना के जवान जब भी आसपास होते हैं तो देशभक्ति की ऊर्जा कई गुना बढ़ जाती है। हमारा यही प्रयास है कि सेवा के जवानों की तरह ही हम भी अपने देश से प्रेम करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *